ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / RJD नेता के बेटे की 'देशभक्ति' शादी.. रिसेप्शन में पहनी फौजी वर्दी, बैंड...

RJD नेता के बेटे की 'देशभक्ति' शादी.. रिसेप्शन में पहनी फौजी वर्दी, बैंड से बजवाई सेना की धुन

23-Feb-2022 01:04 PM

VAISHALI : शादी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल होता है. हर कोई इस पल को यादगार बनाना चाहता है. और इसके लिए अनोखे-अनोखे कारनामे भी करता रहता है. ऐसी ही एक यादगार शादी फंक्शन वैशाली में देखने को मिली. ये रिसेप्शन पार्टी राजद के वरीय नेता के बेटे की थी. राजद नेता के बेटे की इस  अनोखी पहल ने लोगों के अंदर देशभक्ति का जज्बा पैदा कर दिया.


वैशाली के भगवानपुर में राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन के छोटे पुत्र शिखर का सबसे अलग और खास तरीके का रिसेप्शन देखने को मिला जहां लोगों की सुरक्षा में सेना के जवान तैनात थे, तो नवदम्पति की स्वागत में सेना का बैंड बज रहा था. दरअसल, ये शादी का रिसेप्शन किसी सिविलयन का नहीं बल्कि सेना के कैप्टन का था. 


दरअसल, दूल्हा सेना में कैप्टन है तो दुल्हन एयर इंडिया में पदाधिकारी, जिन्हें आशीर्वाद देने के लिए खास लोग भी पहुंचे थे. वैशाली के भगवानपुर में ये रिसेप्शन इसलिए भी खास थी क्योंकि दूल्हा यानी कैप्टन शिखर गगन अपना रिसेप्शन सेना की वर्दी में मानते नजर आये. हालांकि शादी की सारी रस्म बनारस में हुई. 19 फ़रवरी को शादी हुई है, लेकिन रिसेप्शन पार्टी उन्होंने वैशाली में दी. 


news image


पूरे लाव लश्कर के साथ दूल्हा-दुल्हन लोगों से आशीर्वाद ले रहे थे. यहां तक कि स्टेज पर भी चार-चार आर्मी जवान तैनात थे. सेना के बैंड की धुन लोगों का उत्साह लगातार बढ़ा रहा था. इस खास जोड़े को आशीर्वाद देने भी खास लोग पहुंचे थे जिनमें बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के अलावा राजनीति के कई दिग्गज भी शामिल थे.


news image


अपने कैप्टन पति के साथ स्टेज पर खड़ी दुल्हन नीता भी कोई आम लड़की नहीं बल्कि एयर इंडिया में पदाधिकारी हैं. इस बाबत जब कैप्टन शिखर गगन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि देश के प्रति जो उनकी जवाबदेही है, उसको पूरा करने में कही न कही समाज छूट जाता है.