ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद

हथकड़ी पहने बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन चिल्लाकर बोली- मैं इस चोर से शादी नहीं करूंगी

हथकड़ी पहने बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन चिल्लाकर बोली- मैं इस चोर से शादी नहीं करूंगी

17-Feb-2020 03:48 PM

BETIIAH : एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक दूल्हा हाथ में हथकड़ी लगाकर दुल्हन के दरवाजे पर बारात लेकर पहुंचा. इस शादी में दूल्हे के साथ पुलिसवाले भी बाराती बनकर शामिल हुए. लेकिन जैसे ही लड़की ने दूल्हे को देखा, उसके होश उड़ गए. उसने शादी करने से इंकार कर दिया. जिसके बाद बारातियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा. 


घटना बेतिया जिले के जगदीशपुर थाना इलाके के झखरा गांव की है. जहां एक ऐसी बरात पहुंची जिसे देखकर सभी लोग दंग रह गए. शादी करने पहुंचा दूल्हा हथकड़ी पहने हुए था और बरात में दूल्हे के परिजन के साथ-साथ पुलिसवाले भी पहुंचे थे. शादी के लिए दुल्हन तैयार बैठी थी. पूरे घर में खुशी और उत्साह का माहौल था. तभी बारात आने की सूचना मिली तो सभी बारात देखने के लिए दौड़कर दरवाजे पर पहुंचे. दुल्हन शादी के लिए तैयार बैठी थी गाजे-बाजे के साथ दूल्हा बारात लेकर आया. लेकिन दूल्हे को हथकड़ी में और उसके पीछे बाराती में पुलिस को देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. 


मनुआपुल थाने के ओझाटोला गांव के रहने वाले कुंदन पटेल की शादी  झखरा गांव में तय हुई थी. शादी की तैयारी लड़की पक्ष की ओर से की गई थी. इसी बीच  बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने 2 दिन पहले बाइक चोरी के आरोप में अरेस्ट कर लिया. लंबे समय से उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी. लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था. इसी बीच उसकी शादी तय हो गई और वो उधर अरेस्ट हो गया. अंततः दूल्हे के साथ जो चार वैन पुलिस वाले बारात में गए थे, वो दूल्हे को वापस जेल में पहुंचा दिए.