ब्रेकिंग न्यूज़

Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस

रोहतास: दुकानदारों ने पुलिस पर किया पथराव, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ करगहर बाजार, दो पुलिस कर्मी घायल

रोहतास: दुकानदारों ने पुलिस पर किया पथराव, रणक्षेत्र में तब्दील हुआ करगहर बाजार, दो पुलिस कर्मी घायल

08-May-2021 11:36 AM

By RANJAN

SASARAM: बड़ी खबर रोहतास के करगहर से है जहां सब्जी दुकानदारों ने पुलिस पर हमला बोला है। बताया जाता है कि जब पुलिस ने सब्जी दुकानदारों को बाजार से हटाकर जगजीवन स्टेडियम में जाने के लिए दबाव बनाया तो सब्जी विक्रेता उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिसके कारण करगहर बाजार कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गये।

सब्जी दुकानदार के अलावे फुटपाथ दुकानदारों ने भी पुलिस पर जमकर पथराव किया। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान पुलिस टीम ने उपद्रव मचा रहे सभी दुकानदारों को खदेड़ दिया। करगहर बाजार के सब्जी दुकानदारों को पास के ही जगजीवन स्टेडियम में जाने के लिए कहा गया। कुछ सब्जी विक्रेता जगजीवन स्टेडियम में चले भी गए लेकिन ज्यादातर दुकानदार इस आदेश से उग्र हो गये और पुलिस पर हमला बोल दिया। मामले में एक उपद्रवी को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है।


थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि लॉकडाउन लगने के एक दिन पूर्व मैकिंग से सभी सब्जी विक्रेताओं को सूचित किया गया था कि वे बाजार में भीड़ लगाकर सब्जी नहीं बेचें। सब्जी की दुकान जगजीवन स्टेडियम के मैदान में लगेगी जहां शारीरिक दूरी का पालन भी होगा। वहीं ठेला पर गलियों में घूमकर सब्जियां बेच सकते है। कुछ सब्जी वाले जगजीवन स्टेडियम में चले भी गए लेकिन कुछ मुख्य बाजार में ही स्थाई रूप से सब्जी बेच रहे थें। जिसके कारण बाजार में भारी भीड़ देखी जा रही थी। आज कुछ पुलिस कर्मियों ने जाकर स्थानीय बाजार में सब्जी बेच रहे दुकानदारों को जगजीवन स्टेडियम में जाने के लिए कहा तो नहीं माने और पुलिस के साथ हाथापाई करने लगे।