बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
13-Mar-2023 04:11 PM
By First Bihar
CHAPRA: छपरा में दुधमुंहे बच्चे के साथ मां की लाश रेलवे पटरी से बरामद किया गया है। डुमरिया रेलवे हॉल्ट के पास से शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। परिजनों का आरोप है कि और दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। मृतका के पिता ने पति और सास पर हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका की पहचान डुमरिया निवासी विक्रम राय की पत्नी प्रियंका के रुप में हुई है। उसके छह माह के बच्चे की लाश भी रेलवे लाइन से मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रियंका के पिता भेल्दी थाना क्षेत्र के जोगनी परसा गाँव निवासी मनोज प्रसाद राय ने बताया कि 28 नवम्बर 2021 को उन्होंने अपनी बेटी प्रियंका की शादी छपरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरिया गाँव निवासी विक्रम उर्फ विक्की से किया था और अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था लेकिन दामाद विक्की और उसकी माँ उनकी पुत्री को दहेज में और सामान मांगने के लिए दबाव बनाते थे और उनकी बात नहीं मानने पर उसे मारते पीटते थे।
उनकी बेटी को शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़िता किया जाता था। मृतका के परिजनों ने बताया कि दहेज की मांग पूरा नहीं होता देख उसके पति और सास ने मिलकर मां और उसके दुधमुंहे बच्चे की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के पास फेंक दिया। हत्या की इस घटना को आत्महत्या में बदल दिया। परिजन ससुरालवालों पर कार्रवाई किये जाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।