ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Home / news / पूर्व सांसद डॉ. शकील अहमद की कांग्रेस में हुई वापसी, पार्टी ने रद्द...

पूर्व सांसद डॉ. शकील अहमद की कांग्रेस में हुई वापसी, पार्टी ने रद्द किया निलंबन

26-Aug-2020 08:16 PM

PATNA :  कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ शकील अहमद की पार्टी में वापसी हो गई है. कांग्रेस पार्टी ने उनका निलंबन वापस ले लिया है. निलंबन रद्द करने को लेकर बिहार प्रभारी के नाम पत्र जारी कर दिया गया है.


डाॅ. अहमद के निलंबन वापसी से कांग्रेसजनों में खुशी की लहर है. निलंबन वापसी के बाद डॉ. शकील ने बताया कि निलंबन वापसी का पत्र मिला है. पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो रहा हूं. निलंबन वापसी के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आभार प्रकट करते हैं. डॉ. अहमद ने बताया कि पार्टी से मिलने वाली जिम्मेवारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। कहा कि वे कांग्रेस पार्टी में थे ही। पार्टी के निलंबन के सिद्धांत का पालन कर रहे थे.


डॉ. शकील अहमद ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मधुबनी लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव लड़ा था. कांग्रेस पार्टी ने इसे पार्टी विरोधी मानते हुए उन पर निलंबन की कार्रवाई की थी.


news image


आपको बता दें कि पिछले साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के कारण पार्टी ने डॉ. अहमद को छह साल के लिए निलंबित कर दिया था. इनके साथ ही बेनीपट्टी की कांग्रेस विधायक भावना झा पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई थी. हालांकि, 18 अगस्त को विधायक भावना झा को भी निलंबन मुक्त कर दिया गया.