बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
12-Oct-2019 02:31 PM
PATNA : पटना में आज महागठबंधन के सम्मेलन ने ही विपक्षी एकता की पोल खोल दी. डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर आयोजित इस सम्मेलन में मंच पर बैठे नेताओं में आपसी बातचीत तक नहीं हुई. सवाल ये उठ रहा है कि सार्वजनिक कार्यक्रम में आंखें मिलाने से परहेज करने वाले विपक्षी नेताओं के दिल कैसे मिलेंगे.
तेजस्वी और मांझी में बात तक नहीं हुई
डॉ लोहिया की पुण्यतिथि पर इस सम्मेलन का आयोजन बिहार में महागठबंधन के दलों के बीच एकता का प्रदर्शन करने के लिए किया गया था. लेकिन एक ही मंच पर बैठे राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और जीतन राम मांझी के बीच आपसी बातचीत तक नहीं हुई. मंच पर तेजस्वी यादव और जीतन राम मांझी के बीच उपेंद्र कुशवाहा बैठे थे. तेजस्वी की बातचीत उपेंद्र कुशवाहा और दूसरी ओर बैठे मुकेश सहनी से लगातार हो रही थी. लेकिन मांझी ज्यादातर समय चुपचाप बैठे रहे. उनकी थोडी बहुत बातचीत उपेंद्र कुशवाहा से तो हुई लेकिन तेजस्वी से कोई संवाद नहीं हुआ.
सम्मेलन में दिखी उपचुनाव की तल्खी
दरअसल इस सम्मेलन में बिहार में विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव की तल्खी साफ साफ दिखी. इस उपचुनाव में राजद ने कांग्रेस के लिए लोकसभा और विधानसभा की एक-एक सीट छोड़ कर बाकी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिये हैं. जबकि जीतन राम मांझी ने नाथनगर सीट पर अपना उम्मीदवार खड़ा किया है. मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी ने भी सिमरी बख्तियारपुर से अपना उम्मीदवार खड़ा कर दिया है. उपचुनाव में महागठबंधन की गांठें खुल गयी हैं. डॉ लोहिया के पुण्यतिथि समारोह में इसका ही नजारा देखने को मिल रहा है.
भीड़ जुटाने में भी दो पार्टियों की ही भूमिका
पटना के बापू सभागार में हो रहे इस सम्मेलन में तकरीबन पांच हजार लोग जुटे हैं. उन्हें जुटाने में भी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा और मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी ने ही ज्यादा मेहनत की. सभागार में बाकी पार्टियों के इक्का-दुक्का कार्यकर्ता ही नजर आ रहे हैं. उपेंद्र कुशवाहा इस सम्मेलन के संयोजक थे, सबसे ज्यादा मेहनत उन्होंने ही किया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...