ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज

Home / news / डबल इंजन वाली नीतीश सरकार को शिक्षकों के वेतन के लिए केंद्र सरकार...

डबल इंजन वाली नीतीश सरकार को शिक्षकों के वेतन के लिए केंद्र सरकार से नहीं मिला पैसा, अपने बूते करना पड़ा उपाय

16-Jun-2020 06:45 PM

PATNA : डबल इंजन वाली बिहार सरकार को केंद्र सरकार से पैसे नहीं मिल रहे हैं. केंद्र सरकार को बिहार में पढ़ा रहे माध्यमिक शिक्षकों के वेतन के लिए पैसे देने थे. लेकिन पैसे नहीं मिले. लिहाजा आज बिहार सरकार को अपने खजाने से माध्यमिक शिक्षकों के लिए वेतन जारी करना पडा.


बिहार कैबिनेट ने लिया फैसला
नीतीश कुमार की कैबिनेट की आज हुई बैठक में माध्यमिक शिक्षकों के वेतन के लिए 120 करोड़ रूपये देने का फैसला लिया गया. इसमें से 40 करोड रूपये तत्काल जारी कर दिया गया है. बिहार सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान जो फिलहाल समग्र शिक्षा अभियान हो गया है, उसके तहत केंद्र सरकार ने पैसे नहीं दिये हैं. इससे शिक्षकों के वेतन भुगतान पर संकट हो गया है. लिहाजा माध्यमिक शिक्षकों के वेतन के लिए बिहार सरकार अपने खजाने से 120 करोड़ रूपये खर्च करने जा रही है.


दरअसल समग्र शिक्षा अभियान केंद्र प्रायोजित योजना है. पहले से चल रही सर्व शिक्षा अभियान से लेकर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान को एक कर समग्र शिक्षा अभियान को शुरू किया गया. इसके तहत सरकारी स्कूलों के खर्च का 60 फीसदी पैसा केंद्र सरकार देती है वहीं राज्य सरकार को 40 फीसदी राशि देनी होती है. बिहार में माध्यमिक शिक्षकों के वेतन के लिए केंद्र सरकार से 120 करोड़ रूपये मिलने थे जो अब तक नहीं मिला है.


केंद्र सरकार से पैसा नहीं आने के कारण बिहार के माध्यमिक शिक्षकों का वेतन अटक गया था. बिहार सरकार के आज के फैसले के बाद बिहार के लाखों माध्यमिक शिक्षकों के वेतन का भुगतान हो पायेगा.