ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर -भाभी का रिश्ता, बोले विजय सिन्हा ... CM के भाव को गलत बताना उचित नहीं Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में कई अहम विभागों पर होगी चर्चा; अनुपूरक बजट पर भी गरमाएगा सदन Bihar Vidhan Sabha : “अपराध पर नहीं, जाति पर कार्रवाई!” भाई वीरेंद्र का आरोप – यादवों को बनाया जा रहा निशाना, CM नीतीश को लेकर भी कही यह बातें Bihar Expressway Project : बिहार में 5 एक्सप्रेसवे, 12 पुल और 1300 पदों पर नौकरी का ऐलान, पटना पहुंचने का समय होगा 4 घंटे Ram Rajya : अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का बड़ा बयान, बोले- 550 साल के संघर्ष के बाद बना राम मंदिर, देश में हो रही रामराज्य की स्थापना Bihar road accident news : बारात में जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी

दोस्त के साथ काम करने दिल्ली जा रहे दो युवक की गई जान, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस से गिरकर हुई मौत

दोस्त के साथ काम करने दिल्ली जा रहे दो युवक की गई जान, वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस से गिरकर हुई मौत

20-Jul-2023 02:54 PM

By First Bihar

SAMSTIPUR : समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड अंतर्गत नाजिरगंज रेलवे स्टेशन के दक्षिण समपार फाटक संख्या 40 सी के पास वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस से गिरकर दो युवक की मौत हो गई। यह ट्रेन सहरसा से नई दिल्ली जा रही थी तभी नाजिरगंज रेलवे स्टेशन के पास यह घटना घटित हुई है। इस मौत पर स्थानीय लोग तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। कुछ लोग यह भी कह रहे थे कि यह घटना दोनों के बीच हुई धक्का-मुक्की के कारण हुई होगी। तो वहीं कुछ लोग इसे झगड़े होनेपर ट्रेन से दोनों को फेंक देने की भी बातें कह रहे हैं। 


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान सहरसा जिला के बथनाही गांव के वार्ड संख्या 10 बनमा ईंटहरी निवासी बिजो शर्मा के बेटे भवेश कुमार (15) और सारण जिला के पुरुषोत्तमपुर निवासी शंकर शर्मा का पुत्र प्रिंस कुमार शर्मा (26) रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ रेल ट्रैक पर उमड़ पड़ी। 


इस घटना को लेकर गेटमैन धनंजय कुमार ने बताया कि करीब 10:15 बजे दोनों ट्रैक से गाड़ी गुजर रही थी। गाड़ियों के जाने के बाद दो व्यक्ति को ट्रैक पर पड़े देखा।वहीं, मृतक भवेश के साथ आए सुभाष कुमार यादव और राजन कुमार ने बताया कि वे लोग अपने गांव के 10 लोगों के साथ मजदूरी करने दिल्ली जा रहे थे। जिनमें छह लोग ट्रेन के दूसरे डिब्बे में सफर कर रहे थे। जबकि मृतक अपने चार साथियों के साथ एक ही डिब्बे में बैठे थे। घटना से कुछ समय पहले मृतक भवेश गेट के पास चला गया था। इसी बीच हल्ला हुआ कि ट्रेन से दो लड़के गिर पड़े हैं। फिर किसी ने चेन पुलिंग कर गाड़ी को रोका, तब तीनों साथी ट्रेन से उतरे और भवेश को लहूलुहान हालत में देखा। भवेश ने उसी समय तड़पकर दम तोड़ दिया। वहीं, थोड़ी दूर पर सारण जिला निवासी प्रिंस भी ट्रेन से गिरने के कारण मौके पर ही दम तोड़ चुका था। हालांकि, भवेश के साथियों ने प्रिंस को पहचानने से इनकार किया है।


इधर, इस घटना को लेकर घटनास्थल पर मौजूद आरपीएफ दलसिंहसराय के एएसआई श्यामलाल प्रसाद ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा जा रहा है। घटना के बाद कुछ देर के लिए वैशाली एक्सप्रेस वहां रुकी लेकिन कुछ समय बाद ट्रेन समस्तीपुर की ओर रवाना हो गई।