ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / निर्भया केस: दोषी विनय को तिहाड़ जेल में दिया गया धीमा ज़हर !...

निर्भया केस: दोषी विनय को तिहाड़ जेल में दिया गया धीमा ज़हर ! वकील ने लगाया आरोप

25-Jan-2020 02:25 PM

DELHI: निर्भया के चारों गुनहगारों को 1 फरवरी को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. फांसी से बचने के लिए दोषी कई कानूनी हथकंडे अपना रहे हैं. इसी बीच दोषी विनय के वकील ने कोर्ट में दावा किया कि विनय को तिहाड़ जेल में धीमा ज़हर दिया गया है. 


निर्भया के चार दोषियों में से एक विनय शर्मा के वकील ने अदालत में दावा किया कि विनय को तिहाड़ जेल में धीमा ज़हर दिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन इससे संबंधित कोई मेडिकल रिपोर्ट नहीं दी जा रही है. दोषी विनय के इस आरोप को तिहाड़ जेल प्रशासन ने सिरे से नकार दिया है.


आपको बता दें कि फांसी से बचने के लिए तीन दोषी विनय, पवन और अक्षय ठाकुर के वकील एपी सिंह ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी, जिसमें कहा गया था कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने अब तक उन्हें संबंधित कागजात उपलब्ध नहीं कराए हैं, जिससे दया याचिका और क्यूरेटिव पेटीशन फाइल की जाए. कोर्ट के आदेश के बाद सभी कागजात गुनहगारों के वकील को उपलब्ध करा दी गई. सरकारी वकील ने कोर्ट को बताया कि निर्भया के दोषियों को कागजात, पेंटिंग और डायरी की फोटो कॉपी दी गई है. इन्हें ओरिजनल कागजात नहीं दी जा सकती है.