Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
01-Jul-2021 02:53 PM
DESK: देशभर में आज नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के डॉक्टरों को संबोधित किया। आईएमए द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के दौरान हमारे डॉक्टरों ने देश की जिस तरह से सेवा की है वह अपने आप में एक प्रेरणा है। 130 करोड़ देशवासियों की तरफ से डॉक्टरों को मैं आभार व्यक्त करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों ने मिसाल कायम की है उनकी भूमिका सराहनीय है। दिन रात मेहनत करके डॉक्टरों ने लाखों लोगों की जाने बचायी। यही कारण है कि डॉक्टर को भगवान के रूप में देखा जाता है।
पीएम मोदी ने बताया कि देश में नए एम्स खोले जा रहे है। मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ायी गयी है। मेडिकल सेक्टर में भी कई बदलाव हो रहे है। उन्होंने कहा कि पोस्ट कोविड से निपटने के लिए योग जरूरी है। देश कोरोना से भी जीतेगा और विकास के नए आयाम भी हासिल करेगा।
देश कोविड के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ रहा है। कोरोना काल के दौरान डॉक्टरों ने लाखों लोगों की जान बचाई है। इस दौरान कई डॉक्टर्स ने बलिदान भी दिया। मैं उन सभी आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
गौरतलब है कि देश के महान डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का आज जन्मदिन और पुण्यतिथि है। उन्हीं की याद में 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।