मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात
12-Mar-2021 09:10 AM
PATNA : आईएमए के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और बिहार आईएमए के पूर्व अध्यक्ष कैप्टेन डॉ विजय शंकर सिंह के साथ मारपीट करने वाले स्पेशल ब्रांच में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
स्पेशल ब्रांच में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का नाम हरिनारायण सिंह है. वहीं गिरफ्तार किए गए एएसआई के बेटे का कहना है कि उसके पिता की कोई गलती नहीं है, इसके बाद भी पुलिस ने उन्हें ही गिरफ्तार किया है. बेटे का कहना है कि डॉक्टर के कर्मियों ने उसके पिता के साथ ही मारपीट की थी और उलटा उनपर ही केस कर दिया.
पूरा मामला पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के मलाही पकड़ी इलाके की है. जहां डॉ. विजय शंकर सिंह ने क्लीनिक पर आने वाले ASI पर मारपीट के अलावा धमकी देने सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया.
डॉक्टर ने शिकायत में लिखा है कि एक मरीज कुमार नयन के साथ उनके पिता और छह से सात लोग आए थे. मैंने उन्हें कहा कि मुझे ट्रेन पकड़ना है और बाहर जाना है. इतना बोलने के बाद उनके पिता जी जबरन गला और कॉलर पकड़कर गाली गलौज करने लगे और गोली मारने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि मैं एक पुलिस अधिकारी हूं. मेरे द्वारा बार-बार आग्रह करने के बाद भी वह मुझे गाली देते रहे. इसके साथ ही साथ पूरे स्टाफ को भी इनलोगों ने गाली गलौज की और विरोध करने पर कपड़ा फाड़ दिया.
वहीं इस बारे ASI के बेटे ने बताया कि 4 जनवरी को कैप्टन डॉ. विजय शंकर सिंह के क्लीनिक पर उसका प्लास्टर हुआ था. 4 मार्च को प्लास्टर हटाया गया, लेकिन प्लास्टर ठीक से नहीं करने के कारण उसका पैर मुड़ गया था. इसकी शिकायत लेकर उसके पिता दोबारा इलाज के लिए डॉक्टर के यहां पहुंचे थे. लेकिन डॉक्टर के कर्मियों ने उनके पिता के साथ ही मारपीट की घटना को अंजाम दे दिया. मेरे पिता की कोई गलती नहीं है फिर भी उनपर ही कार्यवाई की गई.