ब्रेकिंग न्यूज़

Pappu Yadav : पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, सांसद बेऊर जेल में बिताएंगे एक और रात; वजह जानें Patna Crime News: ‘ठीक 1 बजे आपके कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे’, पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; पाकिस्तान से आया ई-मेल Patna Crime News: ‘ठीक 1 बजे आपके कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे’, पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; पाकिस्तान से आया ई-मेल Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में उठा गंगा में कटाव का मामला, मंत्री ने दिया यह जबाव Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में उठा गंगा में कटाव का मामला, मंत्री ने दिया यह जबाव Bihar Vidhan Sabha : पंचायत में सेवा देने वाले दलपतियों को जल्द मिलने जा रही यह सुविधाएं, पंचायती राज मंत्री ने कर दिया एलान; उपमुख्यमंत्री ने कही यह बातें Bihar Police News: देर रात थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे SSP, थानेदार और दारोगा पर गिरी गाज Bihar Police News: देर रात थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे SSP, थानेदार और दारोगा पर गिरी गाज Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में BJP विधायक का सवाल: पंचायत जनप्रतिनिधियों के मुआवजे पर बढ़ोतरी की है कोई संभावना? जानिए मंत्री दीपक प्रकाश ने क्या दिया जवाब crime news: आपसी विवाद ने लिया खतरनाक मोड़: बिहार के इस जिले में हुई चाकूबाजी, दो युवक गंभीर रूप से घायल, लूट के आरोप से मचा हड़कंप

दो महीने के अंदर तीसरे विधायक का इस्तीफा, लोकसभा चुनाव को लेकर BJP का मेगा प्लान

दो महीने के अंदर तीसरे विधायक का इस्तीफा, लोकसभा चुनाव को लेकर BJP का मेगा प्लान

26-Jan-2024 11:37 AM

By First Bihar

DESK : गुजरात में वड़ोदरा जिले के वाघोडिया विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक धर्मेंद्रसिंह वाघेला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले दो महीनों में ऐसा करने वाले वह तीसरे विधायक बन गए हैं। वह जल्द होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले अपने समर्थकों के साथ दोबारा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। वाघेला ने कहा कि उनके फैसले का मकसद देश में 'राम राज्य' कायम करने के प्रयासों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का समर्थन करना है।


वहीं, वाघेला ने गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद आज  वाघेला ने कहा कि-, "मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता से चर्चा करने के बाद यह फैसला लिया है। मैंने इस्तीफा दे दिया है क्योंकि मैं देश में राम राज्य स्थापित करने के कोशिश में प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के हाथों को मजबूत करना चाहता हूं।"


उन्होंने जल्द ही एक बार फिर से भाजपा में जाने की अपनी योजना के बारे में संकेत दिए। वाघेला ने यह भी साफ करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल की ओर से उन्हें किसी खास और बड़े पद का वादा नहीं किया गया। वाघेला से पहले पिछले साल दिसंबर महीने में विसावदर सीट से 'आप' विधायक भूपेंद्र भयानी और विजापुर सीट से कांग्रेस विधायक सीजे चावड़ा ने भी इस्तीफा दे दिया था। अप्रैल में लोकसभा चुनाव होने की संभावना है।


गौरतलब है कि, 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से 156 सीटें हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की थी। इस बार भाजपा ने राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर भगवा लहराने का ऐलान किया है।