“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
11-Jan-2020 03:54 PM
BHAGALPUR : भागलपुर की मेयर और नगर आयुक्त के बीच झगड़े के विवाद को अब नगर विकास मंत्री सुलझाएंगे। दोनों को ही 17 जनवरी को पटना बुलाया गया है। सीएम नीतीश कुमार की भागलपुर में समीक्षा बैठक के दौरान दोनों के बीच चल रहा विवाद उजागर हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों के विवाद में भागलपुर स्मार्ट सिटी की काम लटका पड़ा है।
गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार की जल-जीवन-हरियाली यात्रा के दौरान की गयी समीक्षा के दौरान दोनों के बीच का विवाद सामने आया था। मेयर सीमा साह और नगर आयुक्त जे प्रियदर्शनी के विवादों के बीच मेयर ने ये आरोप लगाया कि सामान्य बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में लिये गये निर्णयों का भी क्रियान्वयन नहीं होता। विभिन्न वार्डों में विकास कार्य के लिए लाये गये प्रस्तावों को बोर्ड से मंजूरी तो मिल जाती है पर उन योजनाओं पर काम नहीं होता। मेयर का यह भी आरोप है कि नगर आयुक्त कॉल नहीं उठाती हैं।
सीएम की समीक्षा बैठक में मामला सामने आने के बाद नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होनें दोनों को ही 17 जनवरी को पटना तलब किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भागलपुर में स्मार्ट सिटी का कार्य नहीं होने की वजह से भी नाखुश हैं। मामला विकास से जुड़ा है। ऐसे में मेयर और नगर आयुक्त के बीच सामंजस्य नहीं होगा तो विकास कार्य बाधित होगा। उन्होंने साफ कहा कि अगर समझाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं होगी तो सरकार आगे कार्रवाई कर सकती है।