Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा
18-Nov-2023 06:47 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधान मंडल शीतकालीन सत्र के दौरान गरीब परिवारों को दो लाख की आर्थिक मदद देने वाली विधायक पर राज्यपाल अर्लेकर ने इसको मंजूरी दे दी है।
दरअसल, बिहार में गरीब परिवारों को रोजगार के लिए दो-दो लाख रुपये देने वाली योजना लागू हो गई है। इसका फायदा बिहार के 94 लाख 33 हजार 312 गरीब परिवारों को होगा। अगले पांच वर्ष में इन सभी परिवारों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य है। जल्द ही इस संबंध में ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।
मालुम हो कि, आर्थिक सर्वे के आधार पर राज्य सरकार ने उन परिवारों को गरीब माना है, जिनकी मासिक आय 6000 रुपए से कम है।लाभुकों का चयन उद्योग विभाग की ओर से कंप्यूटर लॉटरी के जरिये होगा। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद विभाग ने इस संबंध में संकल्प जारी कर दिया है। आवेदन, चयन और आवंटन आदि के संबंध में उद्योग विभाग मार्गदर्शिका तैयार कर रहा है। इसका फायदा सभी वर्ग के गरीब परिवारों को मिलेगा।
दरअसल, जातीय सर्वे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में इसकी घोषणा की थी। इसके बाद सात नवंबर को कैबिनेट ने भी इसे स्वीकृत कर दिया। Ab दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बापू सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लाभुकों को प्रथम किस्त जारी करते हुए घोषणा की थी कि हर घर में उद्योग लगेगा। सभी को रोजगार मिलेगा।
उधर, अब संकल्प जारी करने के बाद उद्योग विभाग ने गरीब परिवारों के एक-एक व्यक्ति को दो-दो लाख रुपये देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिहार लघु उद्यमी योजना का लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिलेगा। राज्य में सामान्य वर्ग के कुल परिवारों में से 25.09, पिछड़ा वर्ग में 33.16, अत्यंत पिछड़ा वर्ग में 33.58, एससी में 42.93 व एसटी में से 42.70 फीसदी गरीब परिवार हैं।