बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
02-Jul-2024 10:22 PM
By First Bihar
PATNA: दो सप्ताह के अंदर बिहार में 6 पुल ढह गये। अब इस मामले की जांच के आदेश नीतीश सरकार ने दिये हैं। मामले की जांच के लिए मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। जो तीन दिन में जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।
मंत्री अशोक चौधरी ने इस बात की जानकारी दी। बताया कि मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में बनी कमेटी इन पुलों के ढहने के पीछे के कारणों की जांच करेगी और आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की सिफारिश करेगी। इन पुलों के ढहने की असली वजह क्या है? इस बात का पता कमेटी लगाएगी और दोबारा इस तरह की घटनाएं ना हो इस बारे में अपनी राय रखेगी। अररिया, सिवान,पश्चिम चंपारण, किशनगंज में पुल के गिरने की बात सामने आई थी।
बता दें कि अररिया, सिवान, मोतिहारी और किशनगंज में पुल ध्वस्त हुआ था। किशनगंज में मारिया नदी पर बना पुल धंस गया जिससे बहादुरगंज और दीघलबैंक के बीच का संपर्क टूट गया था।यह पुल 2011 में तैयार हुआ था। 70 मीटर के इस पुल का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ था। उस समय इस पुल को बनाने में 25 लाख रुपए की लागत आई थी। लेकिन यह पुल भी ढेर हो गया।
हालांकि जब पुल धंसा तो कोई भी राहगीर इसपर से गुजर नहीं रहा था। इसके साथ ही एप्रोच रास्ते भी धंस चुके हैं। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने बैरिकेडिंग लगाकर दोनों ओर से रास्ते को रोक दिया गया है। फिर भी कुछ लोग जान जोखिम में डालकर पुल के ऊपर से गुजर रहे हैं। लोगों में इसको लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
वही 18 जुलाई को अररिया में एक पुल उद्घाटन से पहले ही ध्वस्त हो गया था। जिसके बाद इसके निर्माण कार्य पर ही सवाल उठने लगा। वही 23 जून को पश्चिम चंपारण में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाए जा रहे एक निर्माणधीन पुल का हिस्सा गिर गया था। जबकि 22 जून को सीवान के महाराजगंज में पुल गंडक नहर में समा गया। अररिया पुल हादसे में लापरवाही बरतने के आरोप में 4 इंजीनियर को सस्पेंड किया गया था।