मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा
26-Aug-2024 10:01 AM
By First Bihar
ARA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सड़क हादसे में जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा से निकल कर सामने आया है। जहां आरा जिला के सकड्डी-नासरीगंज स्टेट हाइवे पर चांदी थाना क्षेत्र के लोदीपुर वैष्णव सेवा धाम आश्रम के समीप दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में एक किशोरी भी है, जो मौत से जूझ रही है।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी नागेंद्र कुमार सिंह के पुत्र मृत्यंजय कुमार के रूप में की गई है। जो पेशे से सरकारी शिक्षक थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर सकड्डी-संदेश पथ को जाम कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही चांदी थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जख्मियों को अस्पताल भेजवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर दो लोग चांदी से संदेश की ओर आ रहे थे। लोगों ने बताया कि जा रहे बाइक की गति बहुत तेज थी। इसी बीच लोदीपुर वैष्णव सेवा धाम आश्रम के सामने स्थित एक फोटो स्टेट दुकान से फोटो स्टेट कराकर एक बाइक सवार एक किशोरी को बैठाकर जैसे ही दुकान से सड़क पर आया वैसे ही चांदी की ओर से तेज गति से संदेश की ओर जा रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।