BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
03-Oct-2020 05:55 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में आज दो अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई. वहीं, तीन लोग झुलस कर घायल हो गए हैं. पहली घटना में बछवाड़ा थाना क्षेत्र के दादुपुर पंचायत स्थित रानीटोल दियारा में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से रानीटोल दियारा गांव निवासी नरेश राय के पुत्र बबलू राय की मौत हो गई. जबकि रानीटोल दियारा गांव के ही निवासी भुनेश्वर राय के पुत्र मंटुन राय घायल हो गया है.
जानकारी के अनुसार उक्त दोनों व्यक्ति पशु का चारा लाने अपने खेत जा रहा था. इसी दौरान बारिश होने लगी तो दोनों एक पेड़ के नीचे छुप गया. तभी बादल के तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई. जिसके संपर्क में आने से दोनों बेहोश हो गया. बगल के खेत में काम कर रहे लोगों द्वारा हल्ला मचाए जाने पर लोग जमा हो गए तथा ग्रामीण के सहयोग से परिजन दोनों को लेकर समुदायिक स्वास्थय केन्द्र बछवाड़ा गए. जहां डॉक्टरों ने बबलू राय को मृत घोषित कर दिया तथा घायल का इलाज चल रहा है. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है.
दूसरी घटना चकिया ओपी क्षेत्र के गुप्ता बांध के समीप की है. यहां भी पशु चारा लेने जा रहे तीन युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. जिसमें सिमरिया पंचायत-दो निवासी विश्वनाथ निषाद के पुत्र अभिजीत कुमार उर्फ लोटन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अमरजीत का भाई हिचो कुमार एवं नरेश निषाद का पुत्र कारु कुमार झुलस कर घायल हो गया है. दोनों घायल को इलाज के लिए ले जाया गया है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है.