तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
21-Jul-2021 07:04 AM
PATNA : डीएलएड कोर्स में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार में अब मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग कॉलेजों में 2 साल के डीएलएड कोर्स में बिना प्रवेश परीक्षा के ही नामांकन होगा। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। कोरोना महामारी के कारण सरकार ने इस साल भी डीएलएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करने का फैसला किया है।
शिक्षा विभाग की तरफ से मंगलवार को जो आदेश जारी किया गया है। उसमें बताया गया है कि कोरोना महामारी से पैदा हुई स्थिति और अन्य कारणों की वजह से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से संयुक्त प्रवेश परीक्षा नहीं ली जा सकी है। इस परीक्षा के आयोजन में काफी देरी हो चुकी है। इसलिए सत्र 2021-23 में एडमिशन अंकों के आधार पर लिया जाएगा। विभाग के उप सचिव अरशद फिरोज ने बगैर संयुक्त प्रवेश परीक्षा के ही नामांकन का आदेश जारी किया है।
हालांकि बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। राज्य के सभी सरकारी और बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा एक 11 अगस्त को आयोजित की जा रही है। B.Ed परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र 4 अगस्त से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।