Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना
22-Sep-2021 08:14 AM
PATNA : मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के बाद अब डीएलएड की परीक्षा में भी सॉल्वर गैंग का खेल सामने आया है। डीएलएड की परीक्षा में दूसरे के बदले एग्जाम देने वाले 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला पटना के कंकड़बाग थाना इलाके से सामने आया है जहां डीएलएड परीक्षा में दूसरे के बदले बैठी 4 महिलाओं और 5 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने जिन महिलाओं और पुरुषों को गिरफ्तार किया है वह सभी स्कॉलर हैं और दूसरे की जगह खुद परीक्षा में शामिल हो रहे थे। इन सभी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। कंकड़बाग के थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह के मुताबिक डीएलएड की परीक्षा में सॉल्वर गैंग की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता। थानेदार ने कहा है कि इसके अलावा उन अभ्यर्थियों पर भी केस दर्ज किया गया है जिनकी जगह यह परीक्षा में शामिल हुए थे। पुलिस ने जिन स्कॉलर्स को गिरफ्तार किया है वह मधेपुरा, नालंदा, सुपौल और मधुबनी जिला के रहने वाले हैं। इन लोगों से जब पूछताछ की गई तो कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। इन सबके पास से पुलिस ने मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं और उसके कॉल डिटेल की पड़ताल की जा रही है।
दरअसल पुलिस को यह जानकारी मिली थी कि कंकड़बाग स्थित रघुनाथ उच्च विद्यालय में डीएलएड परीक्षा के दौरान कोई फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने यहां चेकिंग की और इस दौरान 9 सॉल्वर पकड़े गए। डीएलएड जैसी परीक्षा में सॉल्वर को पकड़ा जाना अपने आप में चौंकाने वाली बात है। पुलिस को शुरुआती छानबीन में पता चला है कि 25 से 40 हजार देकर इन्हें दूसरे की जगह परीक्षा देने के लिए तैयार किया जाता था। रघुनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों का फोटो और साइन मिलाने के दौरान इन लोगों पर शक हुआ था। पहली पाली में 2 और दूसरी पाली की परीक्षा में 7 सॉल्वर पकड़े गए।