ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / मातम में बदली शादी की खुशियां: बारात में शामिल डीजे गाड़ी सड़क किनारे...

मातम में बदली शादी की खुशियां: बारात में शामिल डीजे गाड़ी सड़क किनारे पलटी, हादसे में दो बच्चों की मौत

21-Apr-2024 11:32 AM

By First Bihar

BANKA: बांका में शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। शादी समारोह में डीजे की धुन पर डांस कर रहे दो बच्चों की डीजे गाड़ी पलटने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बांका थाना क्षेत्र के शंकरपुर की है।


हादसे के शिकार हुए दोनों बच्चे बाराहाट थाना क्षेत्र के चपरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उमेश पासवान का 15 वर्षीय बेटा ओम कुमार और पवन हरिजन का 14 साल का बेटा दीपक कुमार शादी समारोह में डीजे वाहन पर मजदूरी का काम करते थे। रजौन थाना क्षेत्र से एक बारात शंकरपुर के पास आई थी। शनिवार की रात करीब एक बजे बाराती डीजे पर डांस कर रहे थे, तभी पुलिस आ गई।


लोकसभा चुनाव के कारण डीजे पर रोक को लेकर पुलिस को देखते ही डीजे गाड़ी चला रहा ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा। भागने के दौरान डीजे गाड़ी अनियंत्रित होकर शंकरपुर कांटा के पास सड़क किनारे नाले में पलट गई। हादसे के वक्त कुछ बच्चे डीजे गाड़ी पर सवार थे। जिसमें से दो बच्चे डीजे गाड़ी के नीचे दब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


इस घटना के बाद बारातियों में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद डीजे गाड़ी चला रहे ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी के साथ डीजे को भी जब्त कर लिया और दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।