ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

दिवाली में लक्ष्मी पूजन का समय कब से कब तक ? जानिए मुहूर्त

21-Oct-2022 02:28 PM

DESK : इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को है। दिवाली में सबसे ज्यादा असमंजस पूजा करने के मुहूर्त को लेकर रहता है कि आखिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा कब करें, लेकिन हम आपको बताते हैं कि पूजा करने का शुभ मुहूर्त क्या है। कार्तिक अमावस्या दिवाली के दिन प्रदोष काल की शुरुआत शाम में 5 बजकर 43 मिनट से होगी। इस समय शाम 7 बजकर 30 मिनट तक चर चौघड़िया रहेगा। उसके बाद रोग चौघड़िया लग जाएगा। शाम में 6 बजकर 53 मिनट तक मेष लग्न है। ऐसे में स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए स्थिर लग्न में शाम 6 बजकर 53 मिनट से 7 बजकर 30 मिनट से पहले गृहस्थ जनों को देवी लक्ष्मी की पूजा कर लेनी चाहिए।




आपको बता दें, बुध-गुरु की नजर में होने के कारण तमाम दोषों को खत्म करने वाला कुंभ दोपहर 03.41 बजे तक और 05.06 बजे तक मीन लग्न रहेगा। चूंकि मीन लग्न शुक्र की उच्च राशि है, इस लग्न में दीपावली-महालक्ष्मी की पूजा करने वाले यजमान भी मालामाल होते हैं. मीन लग्न में उतार-चढ़ाव का व्यवसाय करने वालों, को पूजा करनी चाहिए चाहे वे फाइनेंसर हों या बैंक कर्मी हों। 




धनु लग्न- कुछ व्यापारी अपने उद्योग धंधे, व्यवसाय, दुकानदारी, प्रतिष्ठान आदि में लक्ष्मीपूजन के लिए धनु लग्न को श्रेष्ठ मानते है। क्योंकि लग्न का स्वामी ग्रह गुरू है। शुभ ग्रह होने से गुरू सबकी सफलता में सहायक रहता है। धनु लग्न- प्रात: 10:47 से देपहर 12:52 तक। मकर लग्न- दोपहर 12:53 से दोपहर 2:35 तक मकर लग्न में लग्नेश शनि तथा अभिजीत मुहूर्त की उपस्थिति कार्यसिद्धी में मदद करेगी।