बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
30-Oct-2024 11:44 AM
By First Bihar
AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गयी। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार घटना जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र में रफीगंज मार्ग पर मंगलवार की रात घटी। बाइक सवार युवकों को ट्रक ने सामने से धक्का मार दिया। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान कमलेश चौधरी(22) पिता सूरज चौधरी और राहुल पासवान (25) पिता मनोज पासवान के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि दोनों मृतक रफीगंज प्रखण्ड के बलिगांव निवासी हैं। जबकि इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिकी उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस घटना में श्यामाकांत मेहता के पुत्र गुंजन मेहता गंभीर रूप से घायल है।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में रफीगंज थाना में पदस्थापित एसआई वर्षा कुमारी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मदनपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह भी दल बल के साथ पहुंचे। घटना की पुष्टि पुलिस ने सोशल मीडिया पर की है।
जबकि मृतक के परिजनों ने बताया कि तीनों दोस्त दीपावली की खरीदारी करने के लिए मदनपुर थाना क्षेत्र के वार बाजार गए हुए थे। लौटने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर रफीगंज-शिवगंज रोड को जाम कर दिया। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस और जनप्रतिनिधि के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।