“वो तुम्हें भी छोड़ देगा…” मंडप में पहुंचा सौतन का मैसेज, विदाई से पहले ही दुल्हन ने तोड़ दी शादी बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा
16-May-2024 03:25 PM
By First Bihar
Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को दिवंगत बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी को अपनी श्रद्धांजलि दी। सीएम नीतीश कुमार के साथ राज्यसभा सांसद संजय झा और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे। सुशील मोदी के घर पहुंचकर नीतीश कुमार ने उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने के कारण वह पिछले दो दिनों में उनके जितने भी कार्यक्रम थे, उसे रद्द कर दिया था। इस वजह से वह सुशील मोदी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सके। यहां तक कि पीएम नरेंद्र मोदी के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल होने वह वाराणसी भी नहीं गए।
इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा था कि स्व. सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के एक सच्चे सिपाही थे। उप मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने हमारे साथ काफी वक्त तक काम किया है। मेरा उनके साथ व्यक्तिगत संबंध था और उनके निधन से मैं अत्यधिक मर्माहत हूं। मैनें आज एक सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता खो दिया है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से कामना की है कि वह स्व. सुशील कुमार मोदी के परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।
मालूम हो कि बिहार में बदलाव लाने के लिए हमेशा नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी की जोड़ी को याद किया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि सुशील मोदी इस बदलाव के साइलेंट वाॅरियर थे। नीतीश कुमार की राजग में दोबारा वापसी में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उस समय महागठबंधन की सरकार में लालू परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्होंने कई मामले उजागर किए थे। इसको लेकर उन्होंने लगातार 41 प्रेसवार्ता भी की थी। नतीजा यह रहा कि सरकार अस्थिर हुई और राजद से नाता तोड़कर नीतीश कुमार वापस भाजपा के साथ हो गए।
बताते चलें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी ने सोमवार की देर रात अंतिम सांस ली। वह कैंसर से जूझ रहे थे और दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। वह 72 साल के थे। उनके निधन की खबर मिलने के बाद सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।