ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित फंदे से लटका मिला लैब टेक्नीशियन बहू का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क

Home / news / 'आर्टिकल 370' थाली का उठाइए लुत्फ! 370 रुपये के छूट पर लजीज खाने...

'आर्टिकल 370' थाली का उठाइए लुत्फ! 370 रुपये के छूट पर लजीज खाने का लीजिए मजा

06-Sep-2019 11:00 AM

By 13

DESK: अगर आप जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं, और राजधानी दिल्ली के लजीज व्यजंनों के शौकिन हैं तो आप डिस्काउंट रेट में लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं. जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने के बाद पूरे देश में लोग अपने-अपने अंदाज में इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली का एक रेस्टोरेंट जम्मू-कश्मीर के लोगों को खाने में 370 रुपये की छूट दे रहा है. दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित आडरेर 2.1 नामक रेस्टोरेंट की सुपर साइज थाली पर 370 रुपये की छूट मिल रही है. इस बड़े आकार की थाली में लगभग सभी राज्यों का स्वाद चखने को मिलता है. ये रेस्टोरेंट अपने दिलचस्प व्यंजनों के लिए फेमस है. रेस्टोरेंट में जम्मू कश्मीर का आधिकारिक आईडी कार्ड दिखाकर 'आर्टिकल 370' थाली पर पूरे 370 रुपये की विशेष छूट पा सकते हैं. रेस्टोरेंट में वेज थाली की कीमत 2,370 रुपये और नॉन वेज थाली की कीमत 2,669 रुपये है. इन थालियों के लिए अलग से टैक्स नहीं देना होता है. जम्मू-कश्मीर के शाकाहारी मेन्यू में कश्मीरी पुलाव, खमीर की रोटी, नदरू की शमी, दम आलू और कहवा शामिल हैं. वहीं नॉन-वेज थाली में कश्मीरी पुलाव, खमीर की रोटी, नदरू की शमी, रोगन जोश और कहवा है. इससे पहले भी ये रेस्टोरेंट अलग तरह की थाली शुरू करने के लिए फेमस रहा है.