ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / BIHAR NEWS : दीपावली और छठ पर बड़ी सुविधा, स्पाइस जेट ने...

BIHAR NEWS : दीपावली और छठ पर बड़ी सुविधा, स्पाइस जेट ने चलाई 7 जोड़ी नई फ्लाइट; इन शहरों को करेगी कवर

19-Oct-2024 02:16 PM

By First Bihar

PATNA : अब आप दीपावली और छठ पूजा में बिहार आना चाहते हैं तो आपको बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। क्योंकि दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर घर वापस लौटने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए स्पाइस जेट ने सात जोड़ी नई उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है। ये उड़ानें 27-28 अक्टूबर से मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, गुवाहाटी, अहमदाबाद सहित अन्य शहरों से परिचालित होंगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इस तरह की सुविधा न सिर्फ पूजा के समय तक रहेगी बल्कि उनके बाद भी अतिरिक्त विमान सेवाएं जारी रहेंगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।


जानकारी के अनुसार,  स्पाइस जेट की ओर से सात जोड़ी नई उड़ानों का परिचालन देश के विभिन्न शहरों से करने का निर्णय लिया गया है। इनमें से अधिकांश उड़ानें 27 अथवा 28 अक्टूबर से शुरू की जा सकती हैं। मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, गुवाहाटी व अहमदाबाद समेत अन्य शहरों से अतिरिक्त विमान सेवा शुरू की जाएगी जो पूजा के बाद भी जारी रहेगी।


बताया जा रहा है कि एसजी 324 मुंबई से 14.00 बजे उड़ान भरकर 16.35 बजे पटना लैंड करेगी। पटना से यह एसजी 325 बनकर 17.10 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेगी और 19.25 बजे मुंबई लैंड करेगी। एसजी 533 नंबर की विमान पटना से 12.55 बजे उड़ान भरकर 15.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यहां से 15.50 बजे एसजी 534 नंबर उड़ान भरकर 17.35 बजे पटना लैंड करेगी।


इसी तरह एसजी 3651 नंबर की विमान गुवाहाटी से 10.00 बजे उड़ान भरकर 11.25 बजे पटना लैंड करेगी। पटना से यह 11.55 बजे उड़ान भरकर 13.10 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। इसी तरह एसजी 753 14.10 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 15.50 बजे पटना एवं पटना से 16.30 बजे दिल्ली के लिए वापस उड़ान भरेगी। इसी तरह बेंगलुरु से एसजी 327 11.10 बजे उड़ान भरकर 13.55 बजे दरभंगा पहुंचेगी।


मालूम हो कि स्पाइस जेट एक लोकप्रिय लो-कॉस्ट एयरलाइन है जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें संचालित करती है। यह एयरलाइन अपनी सेवाओं में विविधता प्रदान करती है।, जैसे कि स्पाइसमैक्स, स्पाइस कैफे, यू 1स्ट, इंटरनेशनल कनेक्शन बैगेज, टैक्सी, वीजा सर्विसेज, स्पाइस अस्योरेंस, ट्रेवल असिस्टेंस सर्विसेज देती हैं। स्पाइस जेट विशेष सहायता सेवाएं भी प्रदान करता है, जैसे कि व्हीलचेयर सेवा, कृत्रिम अंगों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सहायता, दृष्टि बाधित यात्रियों के लिए सहायता, और श्रवण बाधित यात्रियों के लिए सहायता।