ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar council news : सत्ता पक्ष ने ही स्वास्थ्य मंत्री की खोल दी पोल ! पटना के गार्डिनर अस्पताल में 1 साल से अल्ट्रासाउंड जांच बंद, नीरज कुमार के सवाल से सरकार की हुई भारी फजीहत NEET Student case Bihar : बिहार विधान परिषद में राजद MLC का नीट छात्रा मामले पर प्रदर्शन, अनदेखा कर अंदर चली गईं राबड़ी देवी Bihar Deputy CM : बिहार सरकार का निर्देश ! ‘नीलगाय’ शब्द का प्रयोग न करें, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सुझाया ‘नील बकरी’ या अन्य विकल्प Vijay Sinha : विधानसभा में अवैध बालू खनन के मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायकों ने विजय सिन्हा को घेरा, पूछा - मंत्री जी बताएं; ट्रक से खनन बंद करवाने का क्या है असली हकीकत Teacher Transfer : TRE -3 पास टीचर के लिए इस महीने से शुरू होगी होम पोस्टिंग, विधानसभा में उठा सवाल तो मंत्री सुनील कुमार ने दिया जवाब Anant Singh : अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, सीएम नीतीश का पैर छूकर लिया आशीर्वाद; बोले—मेरे साथ न्याय होगा ANANT SINGH : कैदी वैन में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, आज मोकामा के बाहुबली नेता लेंगे विधायक पद की शपथ Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत

POLITICAL NEWS : दीपावली के बाद इस दिन छुट्टी की घोषणा, सरकार ने किया बड़ा एलान

POLITICAL NEWS : दीपावली के बाद इस दिन छुट्टी की घोषणा, सरकार ने किया बड़ा एलान

30-Oct-2024 02:57 PM

By First Bihar

DESK : देश के अंदर दीपावली की धूम मची हुई है। ऐसे में त्योहार को देखते हुए सीएम योगी ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने यूपी में एक नवंबर को भी सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा कर दी है। पहले प्राथमिक स्कूल और सरकारी ऑफिसों में एक नवंबर की छुट्टी नहीं थी। सीएम योगी के इस आदेश के बाद सरकारी कर्मचारियों को लगातार पांच दिन की छुट्टी का लाभ मिलेगा। 


वहीं,सीएम योगी ने एक नवंबर की छुट्टी को लेकर एक शर्त भी रखी है। सीएम योगी के जारी आदेश के मुताबिक एक नवंबर की छुट्टी के बदले में नौ नवंबर को सरकारी ऑफिस खुले रहेंगे। सीएम योगी के इस आदेश से सरकारी कर्मचारियों में खुशी फैल गई है।  बेसिक स्कूलों में 30 अक्टूबर से तीन नवंबर तक नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज आदि की छुट्टियां हैं। 


बताया जा रहा है कि माध्यमिक स्कूलों में 30 और 31 अक्टूबर को ही छुट्टी है। इस हिसाब से एक नवंबर को प्राथमिक स्कूल खुलने थे और दो नवंबर को फिर गोवर्धन पूजा की छुट्टी है। इसको लेकर प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों में कहीं न कहीं नाराजगी थी। आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में दीपावली का पर्व दिनांक 31.10.2024 के साथ-साथ दिनांक 01.11.2024 (दिन शुकवार) को भी मनाया जा रहा है. ऐसी स्थिति में शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त दिनांक 01-11-2024 (दिन शुक्रवार) को भी दीपावली का सार्वजनिक अवकाश निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन घोषित करने का निर्णय लिया गया है। 


उधर, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं और अयोध्या में विशेष सतर्कता बरतने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार अयोध्या में आठवें दीपोत्सव के तहत सरयू नदी के तट पर 28 लाख दीप प्रज्वलित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारियों के बीच रामलला के मंदिर में इस बार एक विशेष तरह के दीप जलाने की योजना है।