नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार
17-Dec-2019 03:45 PM
By saif ali
MUNGER : डीआईजी मनु महाराज अपने खास अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. अपने ही कार्यालय मैं तैनात मुंशी और सिपाही को गिरफ्तार कर मनु महाराज ने जेल भिजवा दिया. इन दोनों पर डीआईजी ऑफिस में आए एक फरियादी से वसूली करने का आरोप लगा था. डीआईजी मनु महाराज ने इस पूरे मामले की जांच कराई तो सिपाही कुणाल कुमार और सुजीत कुमार दोषी पाए गए.
मुंशी और सिपाही के ऊपर की गई इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी देते हुए डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि 14 दिसंबर को एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि उनके कार्यालय में कार्यरत मुंशी और एक सिपाही ने रिश्वत की मांग की. डीआईजी की ओर से इस मामले में फौरन जांच करने का निर्देश दिया गया. जांच में मुंशी कुणाल कुमार और सिपाही सुजीत कुमार के ऊपर लगे आरोप सही साबित हुए.
मुंगेर डीआईजी ने बताया कि दोनों ही पुलिसकर्मियों के ऊपर एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि अगर किसी कार्यालय में रिश्वत की मांग की जाती है. तो लोग उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं. ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.