ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / धुम्रपान मुक्त घोषित हुआ सुपौल, डीएम महेंन्द्र कुमार ने समारोह में की घोषणा

धुम्रपान मुक्त घोषित हुआ सुपौल, डीएम महेंन्द्र कुमार ने समारोह में की घोषणा

03-Sep-2020 05:27 PM

By PRIYARANJAN SINGH

SUPAUL : सुपौल जिला आज से धुम्रपान मुक्त घोषित हो गया है. अब कोटपा 2003 कानून का उल्लंधन करने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी. सार्वजनिक स्थानों पर सिगरेट पीने सहित अन्य नशा करने पर आज से पूर्ण प्रतिबंध लग जायेगा. 


समाहारणालय के टीसीपी भवन में इस मौके पर एक समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें डीएम महेंन्द्र कुमार ने सुपौल को आज से धुम्रपान मुक्त जिला घोषित कर दिया. दरअसल 2015 से सुपौल को धुम्रपान मुक्त घोषित करने का प्रयास किया जा रहा था. जिसके तहत विभिन्न जगहों पर धुम्रपान मुक्त घोषित करने को लेकर प्रचार प्रसार किया गया. जिसके बाद कोटपा कानून 2003 के प्रावधानों पर सुपौल खड़ा उतरा और सुपौल को धुम्रपान मुक्त जिला घोषित कर दिया गया. 


इस बात की जानकारी देते हुए डीएम ने कहा लगातार प्रयास के बाद सुपौल आज धुम्रपान मुक्त जिला घोषित कर दिया गया है जो कि सुपौल वासियों के लिए खुशी का दिन है और इसमें सभी जिलावासी का बहुत बड़ा योगदान रहा है.