ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / धोखा देना नीतीश की फितरत: सुशील मोदी का तीखा हमला, बोले- जिसने भी...

धोखा देना नीतीश की फितरत: सुशील मोदी का तीखा हमला, बोले- जिसने भी साथ दिया..सभी को ठगा, JDU को अब भगवान भी नहीं बचा सकते

18-May-2023 05:05 PM

By First Bihar

PATNA: दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री का आज बिहार बीजेपी में जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू पर जोरदार हमला बोला। सुशील मोदी ने कहा कि धोखा देना नीतीश की फितरत है। जिन लोगों ने नीतीश को आज यहां तक पहुंचाया, उन लोगों को नीतीश कुमार ने धोखा देने का काम किया।


सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार ने जिस दिन बीजेपी को धोखा देकर गठबंधन को तोड़ने का काम किया उसी दिन से जेडीयू के टूटने का सिलसिला शुरू हो गया था। जेडीयू को अब भगवान भी नहीं बचा सकते हैं उसका समाप्त होना तय है। आरसीपी सिंह ने अपना खून पसीना बहाकर जेडीयू को खड़ा करने का काम किया। नीतीश कुमार की सरकार ने अगर कोई अच्छा काम किया है तो उसका दो तिहाई श्रेय आरसीपी सिंह को जाता है। आरसीपी सिंह नहीं होते तो नीतीश की सरकार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती लेकिन नीतीश ने आरसीपी सिंह को भी धोखा देने का काम किया। 


बीजेपी सांसद ने कहा कि जिस व्यक्ति ने नीतीश के रेल मंत्री रहने के समय से उनका साथ दिया उसे उन्होंने धोखा दे दिया। अपने सहयोगियों को धोखा देना नीतीश कुमार की फितरत है। लालू प्रसाद, जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव, दिग्विजय सिंह, शिवानंत तिवारी, ललन सिंह समेत कई लोगों को धोखा दिया। आज ललन सिंह आयं-टांय बोलते रहते हैं लेकिन यही ललन सिंह नीतीश कुमार को गाली देकर गए थे और गांधी मैदान में बड़ी रैली की थी लेकिन फिर से नीतीश के साथ आ गए। जिन लोगों की बदौलत आज नीतीश यहां तक पहुंचे हैं, कुर्सी पर बने रहने के लिए उन सभी लोगों को उन्होंने धोखा देने का काम किया है। कोई भी ऐसा नहीं है जिसे नीतीश कुमार ने नहीं ठगा है। 


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, वे लाख विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर लें लेकिन वे न तो 2024 में नरेंद्र मोदी को रोक पाएंगे और ना ही 2025 में बीजेपी को बिहार में सरकार बनाने से ही रोक पाएंगे। नीतीश कुमार लव-कुश की बात करते हैं लेकिन बीजेपी में आज लव भी बैठा है और कुश ही मौजूद है।