अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि RR vs CSK: नई जर्सी में पुराने साथियों से दो -दो हाथ करेंगे जड्डू, सैमसन भी धोनी के साथ हैं RR को पटखनी देने को तैयार
30-Aug-2020 10:53 AM
By Aryan Anand
PATNA : विधानसभा चुनाव नजदीक आ चुके हैं और अब नेताओं की बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चूका है. सभी दलों के नेताओं में खुद को दूसरों से बेहतर बताने में लगे हुए हैं और साथ ही सामने वाली पार्टी के नेताओं की खामियां निकालने में जुटे हुए हैं. इसी बीच रालोसपा के महासचिव सह प्रवक्ता धीरज सिंह कुशवाहा ने एक बयान में नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता से उनके काम के आधार पर वोट देने की अपील थी लेकिन अगर जनता उनके कामों को देखकर वोट देगी तो नीतीश कुमार की जदयू जीरो पर ही आउट हो जाएगी. उन्होंने कोरोना संकट में बिहारी छात्रों और मजदूरों का हवाला देते हुए भी सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि बारिश के समय में हमने देखा कि राजधानी की हालत किस तरह जलजमाव के कारण ख़राब हुई. ऐसी विकट परिस्थिति में भी नीतीश ने नहीं बल्कि उपेन्द्र कुशवाहा ने आगे आकर लोगों की मदद की.
उन्होंने आगे कहा कि 'यह पब्लिक है सब जानती है'. अब जनता बहकावे में आकर नीतीश को वोट नहीं देने वाली है. नीतीश कुमार ने 15 सालों में जो कारनामें किये हैं उसका जवाब जनता उन्हें आगामी चुनाव में EVM का बटन दबाकर ज़रूर देगी.