ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / DGP की बड़ी कार्रवाई, सीतामढ़ी के परिहार थानाध्यक्ष सस्पेंड, शिवहर के भी दो...

DGP की बड़ी कार्रवाई, सीतामढ़ी के परिहार थानाध्यक्ष सस्पेंड, शिवहर के भी दो दारोगा निलंबित

23-Nov-2019 02:11 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI : बिहार में इन दिनों अपराध पर नकेल कसने में फेल पुलिसवालों के ऊपर लगातार कार्रवाई हो रही है. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सीतामढ़ी जिले के परिहार थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है. शिवहर एसपी संतोष कुमार ने भी दो ASI को निलंबित किया. पुलिस कप्तान ने तीन ASI का ट्रांसफर भी किया है. 


परिहार थानाध्यक्ष राकेश कुमार सस्पेंड
सीतामढ़ी के परिहार थानाध्यक्ष राकेश कुमार को काम में लापरवाही बरतने को लेकर डीजीपी ने निलंबित किया. परिहार थाना के कांड संख्या 167/19 और 168/19 मामले में 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल नहीं की गई. जिसको लेकर डीजीपी ने इस केस के आइओ और थानेदार राकेश कुमार को सस्पेंड कर दिया. बता दें कि यह मामला BPSC पास एक स्टूडेंट के हत्याकांड से जुड़ा हुआ है. जिसको लेकर थानेदार के ऊपर बड़ी कार्रवाई की गई है. इस केस को लेकर डीजीपी ने सदर डीएसपी वीर धीरेंद्र से भी स्पष्टीकरण भी मांगा गया है.

शिवहर में दो दारोगा निलंबित, 3 ASI का ट्रांसफर
उधर, शिवहर एसपी संतोष कुमार ने भी काम में लापरवाही को देखते हुए दो एएसआई को सस्पेंड कर दिया. साथ ही पुलिस कप्तान ने तीन ASI का ट्रांसफर भी किया.  एसपी ने शिवहर थाना के दारोगा राम मोहन राय को निलंबित कर उनकी जगह अरविंद कुमार की प्रतिनियुक्ति की. तरियानी थाना के ASI सतीश कुमार पंजियारा को सस्पेंड करते हुए उनकी जगह पिपराही थाना के दारोगा अमन कुमार को जिम्मेदारी दी. पुलिस अधीक्षक ने शिवहर थाना के ASI अनिल कुमार-2 को डीसीआरबी में ट्रांसफर किया.