ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद

DGP के सामने कालिदास रंगालय में हाईवोल्टेज ड्रामा, TV एक्टर की पत्नी ने लगाये सनसनीखेज आरोप

DGP के सामने कालिदास रंगालय में हाईवोल्टेज ड्रामा, TV एक्टर की पत्नी ने लगाये सनसनीखेज आरोप

18-Feb-2020 09:04 AM

PATNA : पटना के कालिदास रंगालय में आयोजित नाटक कार्यक्रम के दौरान रियल लाइफ ड्रामा देखने को मिला. नाटक प्रस्तुत करने आए टीवी कलाकार विजय कुमार की पत्नी ने कालिदास रंगालय पहुंचकर उनपर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया. 

उनकी पत्नी का कहना था कि विजय कुमार ने उन्हें बिना तलाक दिए अभिनेत्री गीता त्यागी से दूसरी शादी कर ली है और अब उनके साथ ही मुंबई में रहने लगे हैं. वे मेरे या मेरे बच्चों पर कोई ध्यान नहीं देते हैं. ये सारी बातें एक्टर विजय कुमार की पत्नी ने डीजीपी के सामने कही और उनसे मदद करने की गुहार लगाईं. 

बता दें कि अभिनेता विजय कुमार पटना के ही रहने वाले हैं और फिलहाल चर्चित टीवी सीरियल ‘निमकी विधायक’ में तेतर सिंह का किरदार निभा रहे थे. वे इससे पहले बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों, जैसे - बजरंगी भाईजान, सुपर 30 और एजेंट विनोद में भी दिख चुके हैं. 

नीलिमा कुमारी ने आरोप लगाया कि उन दोनों की शादी साल 1991 में हुई थी. विजय कुमार एक्टिंग के सिलसिले में कई साल से बाहर रहने लगे. उनके व विजय के दो बच्चे भी हैं जिनकी पढ़ाई-लिखाई और अन्य खर्चों के लिए उन्हें खुद नौकरी करनी पड़ रही है. हालांकि इस पूरे हंगामे के दौरान विजय कुमार उनके सामने नहीं आए.

बड़ी बात यह रही कि इस दौरान खुद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय भी कालिदास रंगालय में मौजूद थे. उन्होंने नीलिमा कुमारी को बिठाकर उनकी पूरी बात सुनी और तुरंत महिला थाना जाकर प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा. इसपर पीड़ित परिवार ने जब यह आरोप लगाया कि उन्होंने पहले भी प्राथमिकी कराने की कोशिश की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. इस पर डीजीपी ने कहा कि आप अभी महिला थाना जाइए, मैं उन्हें आदेश दे रहा हूं. डीजीपी ने कहा कि विजय कुमार ने जो किया है, वह बड़ा अपराध है और इसके लिए उन्हें 14 साल तक की सजा हो सकती है.