ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का दावा, गैंगस्टर विकास दुबे बिहार घुसा तो बच नहीं...

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का दावा, गैंगस्टर विकास दुबे बिहार घुसा तो बच नहीं पाएगा

07-Jul-2020 04:30 PM

PATNA: कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि अगर गैंगस्टर विकास दुबे बिहार में घुस जाएगा तो यहां से सुरक्षित निकलना संभव नहीं है.

पुलिस अलग नहीं

गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि बिहार पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस नहीं है. पूरे देश की पुलिस एक है. यूपी के कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर वो विकास दुबे  बिहार में घुस आएगा और यहां से सुरक्षित निकल जाएगा यह संभव नहीं है. 

विकास ने दी थी थानेदार को लाश बिछाने की धमकी

यूपी पुलिस ने खुलासा किया है कि जब विकास के गांव पर पुलिस छापेमारी करने जा रही थी तो इस दौरान ही चौबेपुर के दारोगा केके शर्मा को विकास ने कॉल किया था और कहा था कि अगर पुलिस पहुंची तो लाशों की ढेर लग जाएगी. विकास ने कहा था कि थानेदार विनय तिवारी को समझा लो, अगर बात बढ़ी तो बिकरु से कई लाशें उठेंगी. यही नहीं सिपाही राजीव चौधरी की भी मुठभेड़ से कुछ घंटे पहले पहले विकास से हुई बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं. फिलहाल, विनय तिवारी, केके शर्मा और राजीव सिंह को को सस्पेंड कर दिया गया है. 

विकास की बहू गिरफ्तार

गैंगस्टर विकास दुबे की बहू और नौकरानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पड़ोसी को भी गिरफ्तार किया गया है. हमले के दौरान इनलोगों ने विकास के गुर्गों के मदद की थी. पुलिस ने गिरफ्तारी के बारे में बताया कि विकास दुबे के गांव बिकरू गांव में मुठभेड़ के दौरान पुलिस के लोकेशन के बारे में जानकारी भी दे रही थी. गोलीबारी के दौरान विकास की बहू शमा के घर के बाहर घायल पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए मदद मांग रहे थे,उससे बार-बार दरवाजा खोलने की गुजारिश कर रहे थे, लेकिन शमा ने दरवाजा नहीं खोला.  अगर दरवाजा खोलती तो कुछ पुलिसकर्मियों की जान बच सकती थी.