ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर

Home / news / DG शोभा अहोतकर की शिकायत करना DIG अनुसुइया रणसिंह साहू को पड़ा महंगा,नीतीश...

DG शोभा अहोतकर की शिकायत करना DIG अनुसुइया रणसिंह साहू को पड़ा महंगा,नीतीश सरकार ने किया तबादला

21-Sep-2023 01:45 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार होम गॉर्ड और फायर बिग्रेड की डीजी शोभा अहोतकर फिर विवादों में आ गई हैं। कुछ महीने पहले आईपीएस विकास वैभव से हुआ इनका विवाद अभी सही तरीके से लोगों की जेहन से उतरा ही नहीं तभी बिहार होमगार्ड की डीआईजी अनुसुइया रणसिंह साहू ने शोभा अहोतकर के खिलाफ आरोप लगाकर सरकार को पत्र लिख दिया। अब उनको यह पत्र लिखना महंगा पड़ गया और अब डीआईजी अनुसुइया रणसिंह साहू का तबादला कर दिया गया।


दरअसल, गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार अनुसुइया रणसिंह साहू को गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवा के डीआईजी से स्थानांतरित कर उप निदेशक नागरिक सुरक्षा के पद पर पदस्थापित किया गया है। इससे पहले अनुसुइया साहू ने होमगार्ड की डीजी पर करप्शन के भी आरोप लगाए हैं। डीआईजी ने 13 पन्नों का लेटर लिखकर डीजी पर गंभीर सवाल उठाया। 


मालूम हो कि, होम गार्ड और फायर ब्रिगेड में महिला आईपीएस अधिकारियों के बीच तनातनी पिछले 6 महीना से लगातार देखने को मिल रही है। इस बारे में डीआईजी अनुसूया रणसिंह साहू के विरुद्ध आरोपों का पुलिंदा गृह विभाग को भेजा।  डीजी शोभा ओहटकर ने मार्च से सितंबर के बीच छह अलग-अलग पत्र गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को भेजे। डीजी शोभा ओहटकर ने मार्च से सितंबर के बीच छह अलग-अलग पत्र गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को भेजे हैं। इसके बाद अब इनका तबादला कर दिया गया है। 


इससे पहले, डीआईजी अनुसूया रणसिंह साहू ने डीजी शोभा ओहटकर पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर त्राहिमाम संदेश लिखा था। तेरह पन्ने के पत्र में डीआईजी ने आरोप लगाया है कि टेंडर में गड़बड़ी का मामला उठाए जाने के बाद से डीजी उन्हें प्रताडि़त कर रही हैं और सुनियोजित तरीके से फंसाने के लिए जाल बिछाया जा रहा है।


उधर, डीजी शोभा ओहटकर ने डीआईजी अनुसूया के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि कार्रवाई से बचने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इसके साथ ही , डीआईजी अनुसूया रणसिंह साहू के विरुद्ध  बिना सूचना अवकाश पर जाने और लंबे समय तक कार्यालय से गायब रहने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही अवकाश के दौरान सरकारी वाहन और सुविधा का दुरुपयोग करने का आरोप। सुनियोजित साजिश कर कार्यालय और विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप। महिला होमगार्ड के आरोप की जांच कर गलत रिपोर्ट देने व आरोपित की मदद का आरोप। आईजी के कार्यालय में जाकर दुर्व्यवहार करने व झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देने का आरोप। अपने स्थानांतरण के लिए नियंत्री पदाधिकारी पर दबाव डालने का आरोप।