ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई पर फिर से लगा गंभीर आरोप, डॉक्टर...

डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई पर फिर से लगा गंभीर आरोप, डॉक्टर बोले.. जमीन पर कब्जे और जान से मारने की दे रहे धमकी

17-Feb-2022 08:37 PM

BETTIAH: बिहार की डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता रेणु देवी के भाई पर एक बार फिर से एक गंभीर आरोप लगे हैं। डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नु पर एक डॉक्टर को धमकाने, जान से मारने और उसकी जमीन पर कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगा है।


डॉक्टर का त्राहिमाम वाला वीडियो सोशल मीडिया के जरिए लालू यादव के बड़े बेटे और आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव ने शेयर किया है। तेज प्रताप यादव ने वीडियो शेयर करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। साथ ही साथ इस मामले को डिप्टी सीएम रेणु देवी से भी देखने की अपील की है।


तेज प्रताप यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है। उसमें एक शख्स हाथ जोड़ते हुए यह कह रहा है कि उसका नाम डॉक्टर विनोद कुमार गुप्ता है और वह एक रिटायर्ड डॉक्टर है। उसकी बेतिया स्थित जमीन पर डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई और कुछ अन्य लोग जबरन कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी तक के दी जा रही है। वीडियो में नजर आ रहे शख्स ने इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है।


बिहार के डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई पिन्नु को लेकर इस तरह के आरोप पहली बार नहीं लगे हैं। इसके पहले भी पिन्नु पर मारपीट और दबंगई वाला वीडियो सामने आ चुका है। थोड़े अरसे पहले पटना के पटेल नगर इलाके में एक ही जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप भी डिप्टी सीएम के भाई के ऊपर लगा था। तब डिप्टी सीएम रेणु देवी ने सफाई पेश करते हुए कहा था कि उनका अपने भाई पिन्नु से कोई संबंध नहीं है। पिन्नु की वजह से रेणु देवी की बार-बार फजीहत होती रही है लेकिन डिप्टी सीएम रेणु देवी हर बार यह सफाई देती हैं कि उनका अपने भाई से कोई सरोकार नहीं है। दोनों के बीच बहन भाई का रिश्ता भी नहीं चलता। लेकिन सुशासन के दावे के बीच सरकार के डिप्टी सीएम के भाई के ऊपर लग रहे आरोपों को लेकर भी नीतीश सरकार की फजीहत हो रही है।


सेवानिवृत डॉक्टर विनोद कुमार गुप्ता ने बताया किया बेतिया के उर्वशी रोड पर उमा खाद भंडार के सामने उनकी जमीन है जहां डिप्टी सीएम का भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू और शकीला खातून जबरदस्ती आकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मेरे साथ मेरे सगे संबंधी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा हैं। पुलिस प्रशासन इनके दवाब में कुछ भी नहीं कर पा रही है। एफआईआर भी दर्ज नहीं कर पा रही है। विनोद गुप्ता इस वीडियों में लोगों से कह रहे हैं कि आपसे निवेदन है कि इसको इतना शेयर करे कि सीएम नीतीश और पीएम मोदी तक यह मैसेज पहुंचे और कार्रवाई हो सके।