ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police News: बिहार के तीन लापरवाह SHO के खिलाफ बड़ा एक्शन, एसपी ने तीनों पर लगाया इतना जुर्माना; सामने आई बड़ी वजह Bihar News : सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार IRB जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, बिहार का लाल शहीद; पूरे गांव में मातम का माहौल BIHAR NEWS : गैस कटर से काटा SBI ATM, लाखों कैश उड़ा ले गए चोर ; पुलिस ने गठित की SIT International Women's Day: बिहार में इस समाज से आने वाली महिलाओं ने किया कमाल, पिंक बस चलाकर बनी मिशाल Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी

देश के 9.4 करोड़ किसानों के खाते में आया 2-2 हजार रूपये, केंद्र सरकार ने नवरात्रि का दिया तोहफा

05-Oct-2024 10:28 PM

By First Bihar

DESK: देश के किसानों को नवरात्रि का तोहफा आज केंद्र सरकार ने दिया है। पीएम किसान की 18वीं किस्त की राशि शुक्रवार को जारी की गयी और आज किसानों के खाते में 2-2 हजार रूपये आ गये। देश के करीब 9.4 करोड़ किसानों के खाते में 2000 रुपये DBT के जरिए क्रेडिट किया गया है। दशहरा से पहले पीएम मोदी ने किसानों के खाते में पैसा भेजा है। बिहार के किसानों के लिए 1 हजार 552 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं। 


बता दें कि देश के किसानों को आर्थिक मदद के लिए पीएम किसान योजना शुरू की गयी थी। जिसके तहत साल में 6000 रुपये किसानों के खाते में तीन किश्त में दिया जाता है। हर चार महीने पर 2000 रुपये किसानों के खाते में डाला जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के वाशिम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) की 18वीं किस्त का पैसा जारी किया और आज सबके खाते में दो-दो हजार रूपये पहुंच गये। दुर्गा पूजा से ठीक पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी गई। बिहार के 76 लाख 18 हजार 784 किसानों के खाते में दो-दो हजार रूपये भेजी गई है।