TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
09-Feb-2024 08:17 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर, लालकृष्ण आडवाणी के बाद आज पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह और हरित क्रांति के जनक एम एस स्वामीनाथन को भारत-रत्न देने की घोषणा केंद्र सरकार ने की। देश में पहली बार 5 लोगों को भारत रत्न मिला। केंद्र सरकार के इस पहल का बीजेपी ने स्वागत किया है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह और हरित क्रांति के जनक एम एस स्वामीनाथन को भारत-रत्न देने की घोषणा का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी और कहा कि कांग्रेस ने नेहरू-गाँधी परिवार से बाहर के किसी प्रधानमंत्री को भारत-रत्न नहीं दिया।
सुशील मोदी ने कहा कि नेहरू और इंदिरा गांधी ने तो सारा लोकलाज छोड़ कर अपनी सरकार से स्वयं को ही भारत-रत्न दिलवा लिया था। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत-रत्न प्रदान करना देश के करोड़ों अन्नदाता किसानों के साथ-साथ कृषि अनुसंधान में लगी प्रतिभाओं का सर्वोच्च सम्मान है। स्वामीनाथन न होते तो देश कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं होता।
सुशील मोदी ने कहा कि देश में उदार अर्थव्यवस्था के प्रवर्तक और विद्वान राजनेता नरसिंह राव कांग्रेस के प्रधानमंत्री थे, लेकिन वे पार्टी के प्रथम परिवार से नहीं थे, इसलिए अपमानित करने के लिए उनकी अंत्येष्टि दिल्ली में नहीं होने दी गई थी। राव का पार्थिव शरीर उनके गृह प्रदेश भेजा गया।
उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र में कांग्रेस की सरकारें रहीं, तब तक भारत-रत्न और पद्म पुरस्कार नेहरू-गांधी परिवार या इस परिवार के प्रति भक्तिभाव रखने वालों को ही मिलते रहे। भीम राव अम्बेडकर को मरणोपरांत भारत-रत्न तभी मिला, जब गैर-कांग्रेसी सरकार सत्ता में आयी।
सुशील मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 10 साल में भारत-रत्न और पद्म पुरस्कारों को यदि परिवारवादी राजनीति से मुक्त न कराया होता, तो महामना मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, कर्पूरी ठाकुर, चरण सिंह और स्वामीनाथन जैसे वास्तविक भारत-रत्न इतिहास के अँधेरे में पड़े रह जाते।
