ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / देश में हर तरफ दीपावली की धूम, जानिए तीन दिनों तक घर में...

देश में हर तरफ दीपावली की धूम, जानिए तीन दिनों तक घर में कैसे करें पूजा -पाठ; इस तरीके से करें माता लक्ष्मी की स्वागत

30-Oct-2024 06:57 AM

By First Bihar

DESK : दिवाली पर्व भारतीय संस्कृति मे बहुत महत्त्व रखता हैं। दिवाली के अवसर पर लोग घरों को लाइट्स से डेकोरेट करते हैं। दिवाली तीन दिनों तक सेलिब्रेट किया जाता हैं "धनतेरस, छोटी दिवाली और लक्ष्मी पूजा"। दिवाली मे लोग अपने घरों को साफ करते हैं और लाइट्स, रंगोली से डेकोरेट भी करते हैं। ऐसे में दिवाली सेलिब्रेशन जो तीन दिनों तक चलता हैं उसके हरके दिन का क्या है महत्व आइए जानते हैं।

धनतेरस (dhanteras)

धनतेरस दीवाली के तीन दिनों में से पहला दिन होता है। इस दिन विशेष रूप से बर्तन, सोना, चांदी और अन्य कीमती सामान खरीदने की परंपरा है, क्योंकि माना जाता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें सफलता और भाग्य लाती हैं। लोग अपने घरों को सजाते हैं और इस दिन नए बर्तन या गहना खरीदकर अपने धन को बढ़ाने का प्रयास करते हैं।

छोटी दिवाली (choti diwali)

छोटी दिवाली धनतेरस के अगले दिन मनाई जाती है। इस दिन को "काली चौदस" भी कहते हैं। इसे इस रूप में मनाने का महत्व है कि इस दिन नरक में जाने से पहले प्राणियों को स्नान और पूजा करने की सलाह दी जाती है। इस दिन लोग रात में दीपक जलाते हैं और घरों में दीप जलाकर अंधकार को दूर करने की कोशिश करते हैं। छोटी दिवाली को लोग अपने घरों को सजाने के लिए रंगोली बनाते हैं और मिठाई बनाते हैं।


लक्ष्मी पूजा (lakshmi puja)

लक्ष्मी पूजा दीवाली के लिए मुख्य दिन पर होता है, जो धनतेरस और छोटी दिवाली के बाद आता है। इस दिन लोग देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं, जिन्हें धन, सुख और सफलता की देवी माना जाता है। लोग अपने घरों को अच्छे से साफ करते हैं और सजाते हैं। पूजा के दौरान, घर में दीपक जलाए जाते हैं और देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए दरवाजों पर रंगोली बनाई जाती है।


इस पूजा के दौरान भगवान गणेश, जिन्हें शुभता का प्रतीक माना जाता है, का भी पूजन किया जाता है ताकि घर में विघ्न न आए और सभी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण हों।