BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
29-Sep-2023 03:26 PM
By First Bihar
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार यह बाद कहते रहे हैं कि उन्हें कोई चाहत नहीं है और वे पीएम पद के उम्मीदवार की रेस में नहीं हैं हालांकि उनकी पार्टी और गठबंधन के लोग नीतीश कुमार को पीएम पद का दावेदार बताते रहे हैं। नीतीश की एनडीए में वापसी के कयासों के बीच आरजेडी ने एक बार फिर नीतीश को प्रधानमंत्री पद का लॉलीपॉप दिखाया है और कहा है कि नीतीश में पीएम बनने के सभी गुण मौजूद हैं।
लालू के करीबी कहे जाने वाले आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि बिहार जब भी अंगडाई लेता है तो देश में परिवर्तन होता है। महात्मा गांधी ने बिहार आकर अंग्रेजों भारत छोड़ों का नारा दिया था, तब देश को आजादी मिली थी। बिहार ने देश को पहला राष्ट्रपति दिया था। बिहार के ही लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया। पिछले साल 9 अगस्त को एनडीए को छोड़कर नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हुए। जिसके बाद आरजेडी और जेडीयू ने भाजपा भगाओ देश बचाओ का नारा दिया।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की पहल पर पूरे देश के विपक्षी दलों को एक साथ लाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने देशभर में घूम-घूमकर विपक्षी नेताओं को एकजुट करने का काम किया। इंडिया गठबंधन की तीन बैठकें हो चुकी हैं। हमारी चाहत है कि बिहार ने राष्ट्रपति दिया है तो इस बार बिहार से ही देश का प्रधानमंत्री हो। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बने यह हमारी ईच्छा है।
क्या इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार के नाम पर सहमति बनेगी? इस सवाल पर आरजेडी विधायक ने कहा कि सहमति बने या नहीं बने लेकिन यह हमारा व्यक्तिगत राय है कि नीतीश कुमार में पीएम बनने के सभी गुण हैं और वे देश के पीएम उम्मीदवार बनें यह हमारी ईच्छा है। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी के लोग सिर्फ और सिर्फ लोगों में भ्रम फैलाने का काम करते हैं।