दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
31-Dec-2019 12:51 PM
DESK : मंगलवार को देश के 28वें सेना प्रमुख के रुप में जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने पदभार संभाला. लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने जनरल बिपिन रावत से सेना प्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया. लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे अभी तक सेना के उप प्रमुख रहे थे. आर्मी चीफ बनते ही वे दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में शामिल 13 लाख थल सैनिकों के मुखिया बन गए हैं .
सरकार ने पहले ही सीडीएस के पद पर जनरल बिपिन रावत को तैनात करने का ऐलान कर दिया है. एमएम नरवणे के पास लंबा सैन्य अनुभव है, उन्होंने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ विशेष अभियान का नेतृत्व किया है. डिफेंस कॉरिडोर के मामले में नरवणे को चीन के मामलों का एक्सपर्ट माना जाता है.
1980 में 7वीं सिख लाइट इन्फेंट्री रेजीमेंट में कमीशन हुए लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स की बटालियन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. नॉर्थ ईस्ट में असम राइफल्स के इंस्पेक्टर जनरल के तौर पर कार्य करने का अनुभव और अंबाला स्थित खड़क स्ट्राइक कॉर्प्स में भी नरवणे ने अपनी सेवाएं दी हैं.