Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
23-Sep-2021 04:55 PM
By Badal
PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के परिजनों को नल-जल योजना में 53 करोड़ का ठेका मिलने के बाद विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार का घेराव कर रहीं हैं. लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी आज सरकार और उनके मंत्रियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है और उनके भ्रष्टाचारी होने की बात कह डाली है.
चिराग पासवान ने आज पटना सिटी दौरे पर राजकीय अंबेडकर कल्याण छात्रावास पहुंचे थे जहां उन्होंने सबसे पहले भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इसके बाद उन्होंने नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों पर जमकर निशाना साधा. चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार के शायद ही कोई ऐसे मंत्री होंगे जो भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं होंगे.
उन्होंने कहा कि सात निश्चय योजना भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा है. बिहार के इतिहास की सबसे भ्रष्टाचारी योजना सात निश्चय योजना ही है. चिराग कहा कि नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में कोई भी ऐसा मंत्री नहीं है जो टेंडर के नाम पर अपने घर परिवार के लोगों को लाभ पहुंचाते हैं.
चिराग ने कहा कि नीतीश अगर अपनी पार्टी के मंत्रियों की भी अगर जांच कराएंगे तो भी उनकी पोल खुल जाएगी. यह साफ़ हो जाएगा कि उनका हर एक मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है. चिराग ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं और दूसरी तरफ मंत्रियों के ही भ्रष्टाचार में संलिप्त होने की बात सामने आती है तो ऐसे में इस मामले की कड़ी जांच होनी चाहिए. जांच में जो भी दोषी पाए जाते हैं, उनपर कार्रवाई होनी चाहिए.