सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन
04-Jul-2021 01:24 PM
By Amit
DELHI : तबादला प्रकरण के बाद नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे की पेशकश कर चुके मंत्री मदन सहनी दिल्ली में हैं. सियासी गलियारे में लगातार चर्चा हो रही है कि मदन सहनी के मुलाकात आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से हो सकती है. दिल्ली पहुंचने के बाद मदन सहनी कहां ठहरे हुए हैं, यह किसी को नहीं मालूम. लेकिन फर्स्ट विहार से उनकी बातचीत फोन पर हुई है. इस बातचीत में मदन सहनी ने कहा है कि नीतीश कुमार उनके नेता थे और अभी भी है. लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की अटकलों को मदन सहनी ने खारिज किया है.
फर्स्ट बिहार से बातचीत में मदन सहनी ने कहा है कि वह किसी जरूरी काम से दिल्ली चले आए हैं और वह वापस लौटते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा सौंप देंगे. मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से नहीं बल्कि अधिकारियों से परेशानी है. अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और नीतीश कुमार उनके नेता हैं. ऐसे में वह चाहते हैं कि मुख्यमंत्री अधिकारियों के प्रभाव से बाहर हैं. मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि उनकी तरफ से ट्रांसफर के लिए जो लिस्ट भेजी गई है. उस पर सरकार अगर फैसला कर लेती है तो वह मानेंगे कि अफसरशाही पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने पहल की है.
मदन सहनी ने कहा कि वह एक बार इस्तीफे का फैसला ले चुके हैं. तो पीछे नहीं हटेंगे. जब तक उनके विभाग में तबादले पर निर्णय नहीं हो जाता. मदन सहनी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंखों का ऑपरेशन कराया हुआ है और वह फिलहाल लोगों से मुलाकात नहीं कर रहे हैं. ऐसे में जरूरी काम से उन्हें दिल्ली आना पड़ा और वापस लौटने के बाद एक-दो दिनों में वह अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री से मिलकर दे देंगे.