पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
11-Sep-2024 02:22 PM
By First Bihar
DESK: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे भूकम्प के हल्के झटके महसूस किये गये। भूकम्प का केंद्र पाकिस्तान बताया जा रहा है। जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8 थी और इसकी गहराई 33 किलोमीटर थी।
बता दें कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद और लाहौर में भी भूकम्प के झटके दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर आया था। तभी यह दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई भागों में महसूस किया गया। पाकिस्तान में आए भूकम्प के झटके दिल्ली, यूपी, जम्मू-कश्मीर,पंजाब, हरियाणा में भी महसूस किये गये। हालांकि इस दौरान किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
लोगों ने बताया कि जब वो ऑफिस में काम कर रहे थे तभी जमीन के हिलने का एहसास हुआ। जिसके बाद वो ऑफिस से बाहर निकल गये। फिर धीरे-धीरे अन्य लोग भी बाहर आ गये तब भूकम्प आने की चर्चा होने लगी। इस दौरान थोड़े देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। भूकम्प-भूकम्प कहते हुए कुछ लोग घर से बाहर निकल गये।