Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे
13-Jun-2021 12:51 PM
DELHI : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद अब लॉकडाउन की पाबंदियों में धीरे-धीरे राहत का ऐलान किया जा रहा है. दिल्ली सरकार ने कल यानी सोमवार से छूट का दायरा बढ़ा दिया है. 14 जून की सुबह 5 बजे से छूट का दायरा बढ़ा दिया है. अब दिल्ली में मॉल और बाजारों को कुछ शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दी गई है. दिल्ली में अब ज्यादातर दुकानें सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक हर दिन खुल पाएंगे.
दिल्ली सरकार ने जो फैसला किया है, उसके मुताबिक अब रेस्टोरेंट्स खोलने की इजाजत दे दी गई है. 50 फ़ीसदी बैठने की क्षमता के साथ रेस्टोरेंट हर दिन खुल पाएंगे. सभी धार्मिक स्थलों को भी खोलने की अनुमति दी गई है. लेकिन फिलहाल श्रद्धालुओं को पूजा पाठ करने की इजाजत नहीं होगी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राहत का ऐलान करते हुए इन बातों की जानकारी दी है. छूट का दायरा दिल्ली सरकार की तरफ से बढ़ाते हुए यह फैसला किया गया है कि मॉल बाजार रेस्टोरेंट सैलून अब हर दिन खुल पाएंगे.
हालांकि दिल्ली में अभी भी पब्लिक प्लेस पर शादियों की इजाजत नहीं दी गई है. घर पर या फिर कोर्ट में 20 लोगों की मौजूदगी के साथ शादी करने की अनुमति दी गई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि 1 हफ्ते के लिए इन नए नियमों का पालन किया जाएगा और यदि मामले बढ़ेंगे तो पाबंदियां एक बार फिर लगाई जा सकती हैं. अगर संक्रमण काबू में रहा तो आगे छूट का दायरा और बढ़ाया जा सकता है.
हालांकि दिल्ली में अभी स्कूल कॉलेज और शिक्षण संस्थान पहले की तरह बंद रहेंगे. सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों पर पहले की तरह रोक रहेगी. जबकि स्विमिंग पूल, स्टेडियम, स्पोर्ट्स कंपलेक्स, सिनेमा थिएटर, एंटरटेनमेंट पार्क, जिम भी पूरी तरह से बंद रहेंगे.