ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

दिल्ली में धमाका, बिहार में अलर्ट, पुलिस हेडक्वार्टर ने सभी जिलों के SP को किया सावधान

29-Jan-2021 07:11 PM

PATNA : राजधानी में शुक्रवार शाम को इजरायली दूतावास से 150 मीटर की दूरी पर हुए धमाके के बाद बिहार में पुलिस को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है. दिल्ली में IED धमाके की खबर सामने आते ही बिहार पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से राज्य के सभी जिलों के एसपी, एसएसपी और रेल एसपी को पत्र लिखकर सावधान किया गया है. 


आपको बता दें कि इजरायली दूतावास से 150 मीटर की दूरी पर हुए धमाके की जाँच की जा रही है. बताया जा रहा है कि विस्फोट बोतल के जरिए किया गया, जिसमें कुछ गाड़ियों के शीशे भी टूट गए हैं. आनन-फानन सूचना पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मौके पर पहुंची है. लुटियंस जोन में आने वाले इस इलाके की घेराबंदी कर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी और आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है.


news image


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि कम तीव्रता के विस्‍फोट के चलते कुछ कारों के शीशे टूट गए हैं. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आपको बता दें कि आज भारत और इजरायल अपने राजनयिक संबंधों की 29वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं. भारत में इजराइल के दूतावास ने इसको लेकर ट्वीट भी किया है. इससे पहले वर्ष 2012 में इजराइली डिप्‍लोमैट को दिल्‍ली में निशाना बनाया गया था.


news image


दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कहा है कि “जिंदल हाउस के नजदीक एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर शाम पांच बजकर पांच मिनट पर हल्की तीव्रता का धमाका हुआ. कोई हताहत नहीं हुआ है. न ही किसी संपत्ति को नुकसान हुआ है. हालांकि, तीन गाड़ियों की खिड़कियां धमाके के दौरान टूट गईं. शुरुआती तौर पर लगता है कि यह शरारती हरकत सनसनी फैलाने के मकसद से की गई.”