ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / दिल्ली में हार के बाद अब मिशन बिहार पर फोकस, BJP जिलाध्यक्षों की...

दिल्ली में हार के बाद अब मिशन बिहार पर फोकस, BJP जिलाध्यक्षों की बैठक आज

16-Feb-2020 08:45 AM

PATNA : दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के लिए अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। बिहार प्रदेश बीजेपी आज एक अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में राज्य के सभी नए जिलाध्यक्षों को बुलाया गया है। नए जिलाध्यक्षों के साथ पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल बैठक करने वाले हैं। 


बिहार बीजेपी ने हाल ही में अपना संगठन एक चुनाव पूरा कराया है और सभी जिलों में नए अध्यक्षों का चयन किया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने जिला प्रभारियों का भी मनोनयन किया है। प्रदेश कार्यालय में आज होने वाली बैठक में जिलास्तरीय कमेटी के गठन को लेकर चर्चा होगी। इस बैठक में बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। संगठन को धारदार और चुनावी मोड में ले जाने को लेकर बैठक में चर्चा होगी। 


जिलास्तर पर कमेटी गठित होने के बाद प्रदेश स्तरीय कमेटी का भी गठन होना है। माना जा रहा है कि चुनाव को देखते हुए बिहार में बीजेपी बड़े संगठन एक बदलाव कर सकती है। प्रदेश में लंबे वक्त से पदों पर बैठे नेताओं की छुट्टी भी तय मानी जा रही है। डॉ संजय जयसवाल और केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश कमेटी में ऐसे चेहरों को तरजीह दे सकता है जो चुनाव में पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हों।