ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

दिल्ली में हल होगा कांग्रेस और आरजेडी का सीटों का फार्मूला ! लालू ने कहा - कहां है तनातनी, सबकुछ ठीक -ठाक

25-Mar-2024 12:08 PM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बिहार महागठबंधन में आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का पेंच सुलझाता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इस बीच बीते रात आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने परिवार के साथ रविवार को दिल्ली पहुंच गए। अब लालू यादव पुरे परिवार के साथ अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में ही रहने वाले हैं। 


वहीं, एयरपोर्ट पर लालू परिवार ने महागठबंधन में सीटों पर तकरार की बात को पूरी तरह खारिज कर दिया। लालू यादव से जब सवाल किया गया कि- आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीटों पर तनातनी चल रही है? तो लालू यादव ने कहा कि  - कहां है तनातनी। सबकुछ ठीक -ठाक है। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने भी यही बात दुहराई। उन्होंने कहा कि - -गठबंधन में 100 परसेंट सब ठीक है। 


दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार रात मीडिया से बातचीत में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि कहीं कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने सवाल पूछने वाले पत्रकारों से कहा कि कहां तनातनी है। मीडिया को कोई जानकारी नहीं है। महागठबंधन में सब ठीक चल रहा है। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी कहा कि गठबंधन में विवाद की बात जबरदस्ती फैलाई जा रही है। अगर किसी को डाउट है तो वह गलतफहमी में जी रहे हैं। महागठबंधन में 100 परसेंट सब ठीक है। 


आपको बताते चलें कि, आरजेडी सुप्रीमों भले ही कांग्रेस एवं वाम दलों से सीटों पर तकरार की बात से इनकार कर रहा है। मगर महागठबंधन में खींचतान साफ झलक रही है। आरजेडी ने बिना सीट बंटवारे के ही कई लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारकर उन्हें सिंबल भी बांट दिए। कांग्रेस के नेता खुलकर इसका विरोध कर रहे हैं। औरंगाबाद में आरजेडी ने अभय कुशवाहा को सिंबल बांट दिया तो कांग्रेस नेता निखिल कुमार ने अपनी पार्टी से यह सीट लालू यादव से लेने की मांग कर रहे हैं।