मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
19-Sep-2024 02:46 PM
By First Bihar
DESK : दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी 21 सितंबर को शपथ लेंगी। इसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह कौन-कौन से विधायक हैं जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा? ऐसे में अब उनके साथ मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों के भी नाम सामने आए हैं। यह नाम आप के 5 विधायकों का है। इसमें कुछ युवक चेहरे भी शामिल है।
दरअसल, दिल्ली के नई सरकार की तस्वीर साफ हो गई है। यहां आतिशी मुख्यमंत्री के तौर पर पद की शपथ लेंगी और उनके साथ पांच मंत्री शपथ लेंगे। सूत्रों के हवाले से खबर है कि आतिशी के साथ गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा मुकेश अहलावत भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेंगे।
जानकारी हो कि मुकेश ने 2020 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर सुल्तानपुर माजरा से पहली बार दिल्ली चुनाव लड़ा था। उन्होंने 48,042 वोटों से यह चुनाव जीत लिया था। मुकेश अहलावत के रूप में कैबिनेट में एक दलित चेहरे को जगह दी जा सकती है। इसके जरिए पार्टी दलित समाज में भी अपनी पैठ मजबूत करना चाहती है।
मालूम हो कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा और आतिशी द्वारा नई सरकार बनाने का दावा पेश करने का पत्र राष्ट्रपति को भेज दिया है। आतिशी ने आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नया नेता चुने जाने के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद उपराज्यपाल ने नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख का प्रस्ताव दिया है। शपथ ग्रहण उपराज्यपाल सचिवालय में होगा। हालांकि, आम आदमी पार्टी इसके लिए किसी और जगह का प्रस्ताव रखती है तो आयोजन वहां भी कराया जा सकता है।