ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'

दिल्ली हिंसा पर सरकार संसद में चर्चा को तैयार, 11 मार्च को लोकसभा में होगी बहस

03-Mar-2020 02:12 PM

DELHI : दिल्ली हिंसा को लेकर संसद में मचे घमासान के बीच सरकार ने सदन में इस मुद्दे पर बहस के लिए अपनी सहमति दे दी है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा है कि 11 मार्च को होली के बाद इस मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा होगी.

भोजन अवकाश के बाद जब लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो स्पीकर ओम बिरला ने सदन में यह बताया कि 11 मार्च को होली के बाद दिल्ली हिंसा पर बात होगी. सरकार आज सदन में सामाजिक न्याय विभाग के ऊपर बात करना चाहती है. इसलिए अब इस मामले पर होली के बाद बात होगी. स्पीकर की तरफ से या नियमन दिए जाने के बावजूद विपक्ष का शोर शराबा खत्म नहीं हुआ और विपक्ष लोकसभा में हंगामा करता रहा.

विपक्ष के सदस्यों का जब हंगामा नहीं थमा तो स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें एक बार फिर से चेतावनी दी कि अगर उनके रवैए में बदलाव नहीं हुआ तो उन्हें सदन की कार्यवाही से निलंबित कर दिया जाएगा. हंगामा बढ़ता रहा. जिसके बाद सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. बता दें कि दिल्ली में सीएए के विरोध होते-होते हिंसा फैल गई. इस हिंसा में आईबी अधिकारी, दिल्ली पुलिस के जवान समेत 47 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. करीब 250 से अधिक लोग घायल है. घायलों को अलग-अलग हॉस्पिटलों में इलाज चल रहा है.  हिंसा के दौरान पुलिस की गाड़ियों समेत हजारों गाड़ियों और सैकड़ों दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया. इस घटना को लेकर देश में राजनीति जारी है. इसको लेकर ही विपक्ष ने उस मुद्दे को लोकसभा में उठाया है.