ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / दिल्ली दौरे पर नीतीश कुमार, एक बार फिर केजरीवाल से करेंगे मुलाक़ात; समय...

दिल्ली दौरे पर नीतीश कुमार, एक बार फिर केजरीवाल से करेंगे मुलाक़ात; समय और जगह तय

21-May-2023 09:50 AM

By First Bihar

NEW DELHI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर्नाटक के बाद दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद है। नीतीश यहां विपक्ष के नेताओं से मीटिंग करेंगे। इसी कड़ी में सीएम की आज पहली मुलाकात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से होगी।


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अरविंद केजरीवाल से दोपहर 11:30 बजे उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी साथ नजर आ सकते हैं। नीतीश यहां आने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीतियों को लेकर अरविंद केजरीवाल से बातचीत करेंगे। इसके अलावा पटना में होने वाली विपक्ष दलों की महाबैठक में शामिल होने का न्योता भी नीतीश कुमार उनको देंगे।


मालूम हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली में विपक्षी नेताओं से मिलेंगे। इस दौरान 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकजुटता को लेकर विभिन्न दलों की प्रस्तावित बैठक की तारीख और जगह तय की जाएगी। इस बैठक के पटना में होने की पूरी संभावनाएं नजर आ रही हैं। नीतीश कुमार शनिवार को बेंगलुरु में कर्नाटक की नवगठित कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। वहां से सीधे वे दिल्ली पहुंचे।  


आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 मई को एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा भी था कि कर्नाटक में सरकार बनने के बाद विपक्षी दलों की बैठक की तिथि पर बात होगी। रविवार को दिल्ली में वे इसे अंतिम रूप देंगे। दिल्ली में नीतीश के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, बिहार सरकार के सूचना जनसम्पर्क तथा जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह भी मौजूद हैं।